{"_id":"5d63b3b48ebc3e016c137d85","slug":"women-with-type-2-diabetes-may-face-more-sleep-issues-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को होती है नींद संबंधी समस्या: स्टडी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को होती है नींद संबंधी समस्या: स्टडी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
diabetes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित महिलाओं को पीरियड्स के दौरान नींद की समस्या ज्यादा परेशान करती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन कहता है कि जिन महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज नहीं है, वो पीरियड के दौरान जहां आराम से सो पाती हैं, वहीं टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को नींद संबंधी दिक्कतें ज्यादा होती हैं। यह अध्ययन अमेरिका में हुआ है।
2 of 3
premature menopause
इस अध्ययन में 164 महिलाओं को शामिल किया गया। इन प्रतिभागियों में जिनको डायबिटीज थी उनमें औसत 10 को नींद संबंधी समस्या भी थी जबकि जिन महिलाओं को डायबिटीज नहीं थी उनमें नींद संबंधी समस्या औसत सात थी। अध्ययन में देखा गया कि पीरियड के वक्त इन महिलाओं की नींद की समस्या ज्यादा बढ़ जाती थी। यह अध्ययन मेनोपॉज जनर्ल में प्रकाशित हुआ है। स्टडी उत्तरी कैरोलिना के डरहम में ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने की है।
3 of 3
premature menopause
इस अध्ययन में आधे से ज्यादा टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं ने नींद संबंधी समस्याओं को जिक्र किया। अध्ययन कहता है कि बाक-बार पेशाब जाने और रात में पसीना आने की वजह से पीरियड के दौरान डायबिटीज वाली महिलाओं को नींद संबंधी समस्या ज्यादा सताती है। इस अध्ययन में शामिल औसत 50 साल वाली महिलाओं में से आधे से ज्यादा का वजन अधिक था। 20 फीसदी प्रीमनोपॉलजल और 35 फीसदी महिलाएं ऐसी थी जिनको पीरियड देर से आते हैं। 38 फीसदी महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।