गर्मियों के दिनों में हम कुछ भी गर्म चीजें खाने से बचते हैं और उसकी जगह पर हम ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, ताकि हम खुद को गर्मी से बचा सकें। वहीं, सर्दी में हम बिल्कुल इसका उल्टा करते हुए गर्म चीजों को ज्यादा से ज्यादा खाते हैं, जिसकी वजह से कई बार हमें पेट से जुड़ी या कई अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में मन में एक सवाल जरूर आता है कि इससे बचने के लिए आखिर क्या करें? तो घबराइए मत, हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही सर्दियों में गर्मी का अहसास भी देंगी।
{"_id":"5fd2655c1d0112567f150d11","slug":"winter-diet-superfoods-with-amazing-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में चाहिए गर्मी का अहसास और रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन पांच 'सूपरफूड' को डाइट में जरूर करें शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में चाहिए गर्मी का अहसास और रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन पांच 'सूपरफूड' को डाइट में जरूर करें शामिल
Fri, 11 Dec 2020 08:33 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से होगा फायदा
- जब हम सर्दी के दिनों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो फिर हम अपने दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर क्यों नहीं कर सकते? बस अब आपको करना ये है कि, जब भी आप सर्दियों में गुनगुना पानी पिएं तो उसमें थोड़ा शहद जरूर मिला लें। शहद में विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम की भरपूर मात्रा होती है, जो कि हमारी आंत को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ ही गुनगुने पानी में शहद मिलाकर लेने से शरीर रोग मुक्त तो होता ही है, इसके अलावा इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
पपीता (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
पपीता जरूर खाएं
- ये हो सकता है कि आपको फलों में आम, केला, लीची या फिर अंगूर पसंद हो, लेकिन अगर आप पपीता नहीं खाते हैं तो आप अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जी हां! पपीता एक ऐसा फल है जो हमारी आंत को साफ और स्वस्थ तो रखता ही है, साथ ही पेट की कई समस्याओं को छूमंतर कर देता है। इस फल की सबसे बड़ी खासियत है कि ये हर मौसम और हर जगह पाया जाता है। ऐसे में आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है। दिल की बीमारियों, वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में पपीता काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बादाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
बादाम खाएं, लेकिन भिगोकर
- ड्राइफ्रूट खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता? और वो भी बात अगर बादाम की हो तो फिर तो लोग 5-10 बादाम एस्ट्रा खा ली लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको सर्दियों में बादाम का फायदा लेना है तो इसे कैसे खाना चाहिए? शायद नहीं, तो चिंता किस बात की, आपको बस ये करना है कि हर रात को बादाम को पानी में भिगोकर रखना है, और उसके बाद सुबह उसके छिलके निकालकर बादाम को खा लीजिए। इसके बाद आपके शरीर को पोषण तो मिलेगा ही, साथ में आपका शरीर गर्म भी रहेगा। लेकिन अगर आप बादाम के बिना छिलके निकाले हुए खाएंगे, तो ये आपके शरीर को फायदा नहीं देगा। दरअसल, बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।
विज्ञापन
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
भीगे हुए अखरोट देंगे फायदा
- अखरोट हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इस भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा आपको दोगुना मिलेगा क्योंकि भीगे हुए अखरोट में पोषक तत्व सूखे अखरोट के मुकाबले कई ज्यादा होते हैं। आपको करना ये है कि रात में अखरोट को भिगो दें, और फिर अपने दिन की शुरुआत भीगे अखरोट खाकर करें। ध्यान रहे कि भीगे आखरोट खाली पेट खाएं, इससे ज्यादा फायदा पहुंचेगा।