फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zinc-Rich Foods: शरीर के लिए क्यों जरूरी है जिंक? जानिए इससे होने वाले फायदे और किन चीजों का करें सेवन

Fri, 01 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
why zinc is important for body and how to get it from food in hindi
आहार में जिंक की मात्रा - फोटो : istock

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्व, शरीर को स्वस्थ रखने, अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने और बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिंक, ऐसा ही एक अति आवश्यक तत्व है, जिसका शरीर के कई कार्यों में विशेष योगदान माना जाता है। 



जिंक एक प्रकार का खनिज है जो शरीर के कई सामान्य कार्यों और प्रणालियों के लिए आवश्यक है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली, घावों का भरना, रक्त का थक्का जमाना, थायरॉइड फंक्शन और स्वाद-गंध की इंद्रियों के कार्यों को ठीक रखना शामिल है। इसके अलावा जिंक गर्भावस्था, बचपन और किशोरावस्था के दौरान सामान्य वृद्धि और विकास में भी सहायता करती है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को आहार के माध्यम से जिंक प्राप्त करते रहने की सलाह देते हैं।

why zinc is important for body and how to get it from food in hindi
शरीर के लिए जरूरी है जिंक - फोटो : iStock

शरीर की इम्युनिटी के लिए जरूरी है जिंक

रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी होता है। कोरोना महामारी के दौरान यह हम सभी अच्छी तरीके से समझ चुके हैं। अध्ययनकर्ता बताते हैं कि प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जिंक भी बहुत आवश्यक है।

जिंक पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाई जाती है। यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को हमलावर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करती है। आपका शरीर डीएनए (कोशिकाओं में आनुवंशिक सामग्री) और प्रोटीन बनाने के लिए भी जिंक का उपयोग करता है। आइए जानते हैं कि आहार के माध्यम से इस पोषक तत्व को कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

why zinc is important for body and how to get it from food in hindi
नट्स के नियमित सेवन होने वाले फायदे - फोटो : istock

रोजाना खाएं नट्स

नट्स, जिंक और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करते हैं। मूंगफली, काजू और बादाम जिंक के अच्छे स्रोत हैं। ये नट्स स्वस्थ वसा, विटामिन और फाइबर भी प्रदान करते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आवश्यक है। काजू में जिंक की मात्रा सबसे अधिक होती है, इसलिए आप आहार में इन नट्स को शामिल कर सकते हैं। अध्ययनकर्ता बताते हैं, रोजाना मुट्ठीभर नट्स का सेवन हृदय रोगों से बचाने में फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why zinc is important for body and how to get it from food in hindi
कद्दू के बीज के फायदे - फोटो : getty images

कद्दू के बीजों में जिंक

कद्दू के बीज को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है, ये जिंक के लिए भी फायदेमंद है। 100 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 7.5 मिलीग्राम जिंक होता है, जो अनुशंसित दैनिक सेवन का लगभग आधा है। आहार में जिंक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट भी है जो मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया में भी मदद करती है। 

विज्ञापन
why zinc is important for body and how to get it from food in hindi
अंडे खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अंडे खाने से मिलता है लाभ

अंडों को प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है, इसके सेवन से आप जिंक भी प्राप्त कर सकते हैं। एक बड़े उबले अंडे में 0.53 मिलीग्राम जिंक होती है, जो पुरुषों के लिए दैनिक जरूरतों के 4.8% और महिलाओं के लिए 6.6% के बराबर है।

अंडे, संपूर्ण प्रोटीन हैं, जिसका अर्थ है कि इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। आहार में अंडों को शामिल करना पूरे शरीर के लिए लाभकारी प्रभावों वाला माना जाता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed