फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Gain: क्या सर्दियों के दौरान आपका भी बढ़ गया वजन? दोबारा से फिट होने के लिए विशेषज्ञों ने बताए 6 उपाय

Sun, 23 Feb 2025 09:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Feb 2025 09:55 PM IST
सार

क्या पिछले दो-तीन महीनों के दौरान आपका भी वजन बढ़ गया है? इसकी क्या वजह है और दोबारा से अपने वजन को कैसे सामान्य किया जा सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Why Do We Gain Weight During Winters know how to reduce it know vajan kam karne ka tarika
वजन बढ़ने का कारण - फोटो : Freepik.com

वजन बढ़ने को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता रहा है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगों से लेकर ये कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी आपका वजन बढ़ाने वाली हो सकती है। इसके अलावा सर्दियों के दौरान भी अक्सर लोग वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं। ठंड के महीनों की कुछ स्थितियां वेट गेन का कारण बन सकती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत होती है।



अब सर्दियां धीरे-धीरे जा रही हैं, क्या पिछले दो-तीन महीनों के दौरान आपका भी वजन बढ़ गया है? इसकी क्या वजह है और दोबारा से अपने वजन को कैसे सामान्य किया जा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

Why Do We Gain Weight During Winters know how to reduce it know vajan kam karne ka tarika
सर्दियों में क्यों होता है वेट गेन? - फोटो : Adobe stock photos

सर्दियों में वजन बढ़ने का कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हमारी शारीरिक गतिविधि कम होती जाती है। इसे वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारक माना जाता है। इसके अलावा सर्दियां खाने के बहुत सारे अच्छे विकल्प, शादियों का सीजन और त्योहार लेकर आती हैं, जिसमें जाने-अनजाने आप लजीज पकवानों के माध्यम से अधिक कैलोरी वाली चीजों का सेवन कर रहे होते हैं, इसके कारण भी आपका वजन बढ़ जाता है।

धूप कम होने के कारण विटामिन-डी की कमी, ठंड के कारण दैनिक व्यायाम को स्किप करना भी आपका वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। 

Why Do We Gain Weight During Winters know how to reduce it know vajan kam karne ka tarika
वेट लॉस करना जरूरी - फोटो : Freepik.com

वजन कम करना बहुत जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में अगर आपका भी वजन बढ़ गया है तो यह गर्मियों में परेशानी का कारण बन सकता है। आपको सुस्ती, थकान, डिहाइड्रेशन और अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है। शरीर पर अतिरिक्त फैट के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए गर्मी से पहले फिट होना जरूरी है।

फिर से वजन को सामान्य करने के लिए आहार और जीवनशैली को संतुलित बनाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do We Gain Weight During Winters know how to reduce it know vajan kam karne ka tarika
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ रीता अहीर कहती हैं, सर्दियों में शरीर पर बढ़े फैट को कम करने के लिए सबसे पहले अपने आहार में बदलाव करें। पानी का सेवन बढ़ाएं और डाइट में फल-सलाद शामिल करें। इसके अलावा भोजन के बाद टहलने की आदत जरूर बनाएं, इससे कैलोरी बर्न करना और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखना आसान हो जाता है। 

वजन को फिर से कंट्रोल करने के लिए भोजन में प्रोटीन, हरी सब्जियों-फलों को शामिल करें। हालांकि जब बात भोजन की हो तो जितना जरूरी पौष्टिक चीजों का सेवन करना है उतना ही जरूरी है कि आप  ओवरईटिंग से बचें। 

विज्ञापन
Why Do We Gain Weight During Winters know how to reduce it know vajan kam karne ka tarika
योग-व्यायाम जरूरी - फोटो : Adobe Stock

वेट लॉस के लिए करिए ये उपाय

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन सही दिनचर्या और खानपान अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, हेल्दी डाइट, पानी का सही सेवन और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर आप फिर से फिट और हेल्दी हो सकते हैं। वेट लॉस के लिए इन छह बातों पर विशेष ध्यान दें।

  • प्रोटीन युक्त आहार (दाल, पनीर, अंडे, मेवे) लें। हरी सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें खाएं।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं ताकि मेटाबॉलिज्म सही बना रहे और शरीर से विषैले तत्व निकलते रहें।
  • तेज टहलने, दौड़ना, साइकिलिंग आदि से वजन कम होता है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए योग और स्ट्रेचिंग करें।
  • सुबह या दोपहर की हल्की धूप लें ताकि विटामिन-डी की कमी न हो और मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहे।
  • ग्रीन टी, अदरक-शहद वाली चाय या दालचीनी-टी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
  • 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।




----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed