फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं फल, पर इसमें मौजूद शुगर की मात्रा कहीं बढ़ा न दे दिक्कत?

Sat, 29 Jul 2023 09:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jul 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Which Fruits Have the Most Sugar and how it affects health, know mangoes pomegranates side effects
शुगर लेवल बढ़ाने वाले फल - फोटो : iStock

जब भी बात स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की आती है तो उसमें मौसमी फलों-हरी सब्जियों को सबसे ऊपर रखा जाता है। विशेषकर फलों में शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन्स और आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मददगार हो सकते हैं।



पर ये जरूरी नहीं है कि हर फल आपके लिए फायदेमंद ही हो। इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद शुगर की मात्रा होती है जिससे तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। यह न सिर्फ डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है, साथ ही वजन बढ़ने जैसे इसके कई प्रकार के और भी दुष्प्रभावों का जोखिम रहता है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चेक करके ही इसके सेवन की सलाह देते हैं।

Which Fruits Have the Most Sugar and how it affects health, know mangoes pomegranates side effects
मीठे फलों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का रखें ख्याल

ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह स्केल है जिसकी मदद से खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मापी जाती है। इससे यह भी पता चलता है कि यह कितनी तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है? सामान्यतौर पर 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को सेवन को सेहत के लिए ठीक माना जाता है।

आइए जानते हैं कि किन फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है?

Which Fruits Have the Most Sugar and how it affects health, know mangoes pomegranates side effects
आम से बढ़ सकता है शुगर लेवल? - फोटो : istock

आम में होती है अधिक शुगर की मात्रा

आम को फलों का राजा कहा जाता है, ये न सिर्फ अपने स्वाद के लिए लोगों की पसंद रहा है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी इसके कई लाभ हो सकते हैं। इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपको रोजाना आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें प्राकृतिक शर्करा भी अधिक होती है। एक आम में लगभग 46 ग्राम चीनी हो सकती है, ये न सिर्फ शुगर की मात्रा को बढ़ा देती है साथ ही इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Fruits Have the Most Sugar and how it affects health, know mangoes pomegranates side effects
अंजीर में होती है प्राकृतिक मिठास - फोटो : iStock

अंजीर से भी बढ़ सकता है शुगर लेवल

अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व समाहित होते हैं जो इसे हमारी सेहत के लिए विशेष लाभप्रद बनाते हैं। विशेषतौर पर शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। पर अंजीर का सेवन तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने वाला भी हो सकता है। यही कारण है कि ज्यादातर डायबिटीज रोगियों को अंजीर न खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Which Fruits Have the Most Sugar and how it affects health, know mangoes pomegranates side effects
अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स - फोटो : getty images

अंगूर के भी सेवन को लेकर बरतें सावधानी

अंगूर हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है। यह विटामिन-सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आपके लिए मददगार है। हालांकि इसमें भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं तो अंगूर के सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed