फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज से जूझ रहे हैं तो आज से खाना शुरू करें ये चीजें, रामबाण है इलाज

Sun, 25 Jul 2021 11:37 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 25 Jul 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
what to eat to get rid of constipation, evidence based study
कब्ज की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खराब जीवनशैली और भोजन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों में कब्ज की दिक्कत काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। कब्ज की समस्या में पेट अक्सर फूला रहता है और लोगों के लिए शौच करना कठिन हो जाता है। कब्ज के कारण कई लोगों को पेट में तेज दर्द और मल के साथ खून आने की भी दिक्कत हो सकती है। यदि आपको तीन हफ्तों से ज्यादा समय से कब्ज की दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


आहार और पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग बाहर का या फिर तेल-मसालों से युक्त खाना ज्यादा खाते हैं उन लोगों को कब्ज की दिक्कत होने की खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को आहार में उन चीजों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए जो पेट के लिए फायदेमंद हों और कब्ज की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हों।
आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन कब्ज की परेशानियों को दूर करने में काफी सहायक हो सकता है।

what to eat to get rid of constipation, evidence based study
कब्ज में दही खाना फायदेमंद है - फोटो : istock

कब्ज में फायदेमंद है दही
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती हो उन्हें दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत को स्वास्थ रखने के साथ मल को नरम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह तक हर सुबह 180 मिलीलीटर की मात्रा में दही का सेवन करने वाले लोगों में पुरानी कब्ज ठीक होने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

what to eat to get rid of constipation, evidence based study
दाल खाने से कब्ज में मिल सकती है राहत - फोटो : Pixabay

दाल का सेवन करें रोजाना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बीन्स, दाल, छोले और मटर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर, ऐसा पोषक तत्व है जो पाचन को सही करने के साथ कब्ज को कम करता है। साल 2017 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि 100 ग्राम की मात्रा में पकी हुई दाल से दैनिक फाइबर की आवश्यकताओं की 26 फीसदी पूर्ति की जा सकती है। दाल की इतनी मात्रा में ही  पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो कब्ज को कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat to get rid of constipation, evidence based study
ब्रोकली खाने के फायदे अनेक - फोटो : Pixabay

कब्ज दूर करने के लिए खाएं ब्रोकली
ब्रोकली में 'सल्फोराफेन' नामक एक यौगिक मौजूद होता है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पाचन को आसान करता है। इसके अलावा यह आंत में कई ऐसे सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकने में सहायक है जो पाचन को कठिन बना देते हैं। साल 2017 के किए गए एक अध्ययन में कुछ लोगों को 4 सप्ताह तक प्रतिदिन 20 ग्राम कच्ची ब्रोकली स्प्राउट्स या 20 ग्राम अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने को दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने ब्रोकली स्प्राउट्स खाए उनमें कब्ज के लक्षण काफी कम देखे गए।

विज्ञापन
what to eat to get rid of constipation, evidence based study
खाने में ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग - फोटो : Social media
ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग
जैतून और अलसी के तेल में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं जो आंत के कार्यों को आसान बनाने के साथ कब्ज से राहत दिलाने में काफी सहायक हो सकते हैं। इन तेलों में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो पाचन में सुधार के लिए बेहद आवश्यक माने जाते हैं। इसके आलवा जैतून और अलसी के तेल में  एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद माने जाते हैं। साल 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि जैतून और अलसी के तेल हेमोडायलिसिस से गुजर रहे लोगों में कब्ज की दिक्कत को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Which foods are good for constipation

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल जर्नल्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed