फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bloating: क्यों होती है पेट फूलने की दिक्कत? समस्या से राहत पाने के लिए ये हैं सबसे कारगर तरीके

Wed, 04 Oct 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Oct 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
what is bloating and how to get rid of it tips to keep stomach healthy
पेट फूलने की समस्या - फोटो : Istock

पेट फूलना बहुत आम सी समस्या है, हम सभी ने कभी न कभी इससे संबंधित दिक्कतों का सामना जरूर किया होगा। पर क्या आप जानते हैं कि पेट फूलने की दिक्कत क्यों होती है? पेट फूलने की समस्या का मतलब पेट में गैस बनने के कारण इसका कड़ा महसूस होना होता है। ये समस्या कई कारणों से हो सकती है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। पेट फूलने की समस्या में कुछ प्रकार के घरेलू उपायों और सामान्य दवाओं के सेवन से लाभ मिल सकता है।



हालांकि अगर अक्सर आपको ये दिक्कत हो रही है तो फिर इससे सावधान हो जाना और डॉक्टर से मिलकर इसके कारणों का सही निदान करना आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं और इस समस्या में किन उपायों से आपको लाभ मिल सकता है?

what is bloating and how to get rid of it tips to keep stomach healthy
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : iStock

पेट फूलने की दिक्कत क्यों होती है?

पेट फूलने का एक सामान्य कारण कब्ज की दिक्कत होना है। आपको कब्ज़ होने पर मल त्याग करने में कठिनाई हो सकती है, जिसके कारण पेट फूलने की दिक्कत होना काफी सामान्य है। इसके अलावा ज्यादा तला भुने चीजों का सेवन, पाचन विकार और कुछ प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी आपको ये दिक्कत हो सकती है। अधिक तनाव लेना भी आपमें इस समस्या के लिए एक जोखिम कारक हो सकता है। 

कुछ उपायों को प्रयोग में लाकर आप इससे राहत पा सकते हैं।

what is bloating and how to get rid of it tips to keep stomach healthy
वॉक करने से पाचन में लाभ - फोटो : iStock

वॉक और योग का करें अभ्यास

शारीरिक गतिविधि संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में आपके लिए मददगार है, इससे पाचन स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है और पेट फूलने जैसी दिक्कतों को भी कम किया जा सकता है। वॉक और योग जैसे अभ्यास की आदत बनाने से पेट से अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और मल त्याग को आसान बनाया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को कब्ज़ या पेट में सूजन महसूस हो रही हो वॉक करने से इसमें आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is bloating and how to get rid of it tips to keep stomach healthy
फाइबर वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

फाइबर को पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है, ये कब्ज और सूजन को कम करने में मदद करती है। हालांकि, यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बहुत अधिक फाइबर वाली चीजों से भी गैस और सूजन हो सकती है, इसलिए फाइबर का संतुलित मात्रा में सेवन सुनिश्चित करें। आहार में कुछ प्रकार के फलों-सब्जियों को शामिल करके आसानी से शरीर के लिए आवश्यक फाइबर की पूर्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
what is bloating and how to get rid of it tips to keep stomach healthy
नमक के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : Pixabay

सोडियम का कम करें सेवन

सोडियम के अधिक सेवन को हाई ब्लड प्रेशर का कारक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि शरीर में इसकी अधिकता के कारण भी आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सोडियम वाली चीजों के अधिक सेवन कारण पेट और शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे हाथ और पैर में भी सूजन की दिक्कत हो सकती है। सोडियम की अधिकता हाई ब्लड प्रेशर का कारण हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed