फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, क्या है एक्यूप्रेशर थेरेपी जिसे पीएम मोदी ने स्वास्थ्य के लिए बताया फायदेमंद

Mon, 14 Oct 2019 11:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
what is acupressure therapy and roller which is carried by pm narendra modi in mamallapuram beach
- फोटो : twitter

शनिवार को ममल्लापुरम बीच पर घूमते हुए मोदी जी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक चीज जो सबका ध्यान खींच रहीं है वो हाथ में लिया हुआ कोई सामान है। जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वयं ट्विटर के जरिए लोगों को बताया कि ये क्या है। 


 
what is acupressure therapy and roller which is carried by pm narendra modi in mamallapuram beach
- फोटो : twitter

प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया कि ये एक एक्यूप्रेशर रोलर है जिसका इस्तेमाल वो अक्सर अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए करते हैं। तो आइए जानें क्या है एक्यूप्रेशर और ये रोलर जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।


 
what is acupressure therapy and roller which is carried by pm narendra modi in mamallapuram beach
- फोटो : pixa
क्या है एक्यूप्रेशर

एक्यूप्रेशर एक तरह की थेरेपी है जिसका इसका इस्तेमाल लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए किया जाता है। एक्यूप्रेशर थेरेपी में शरीर के अंगों में मौजूद प्रेशर प्वाइंट होते हैं जिन पर उंगलियों से या फिर खास तरह के उपकरण से दबाव देने पर न्यूरॉन में तनाव कम होता है और शरीर को राहत मिलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is acupressure therapy and roller which is carried by pm narendra modi in mamallapuram beach
- फोटो : social media
एक्यूप्रेशर के फायदे

एक्यूप्रेशर का प्रयोग करने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। कुछ बीमारियों में तो इसका इलाज बिल्कुल सटीक होता है। जैसे कलाई पर किया जाने वाला एक्यूप्रेशर उल्टी और चक्कर जैसी तकलीफ से आराम दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही सर्जरी के बाद, रीढ़ की हड्डी में दिया जाने वाला एनेस्थिसिया की डोज, मोशन सिकनेस, गर्भावस्था से समय और कीमोथेरेपी के बाद भी एक्यूप्रेशर थेरेपी राहत पहुंचाती है।


 
विज्ञापन
what is acupressure therapy and roller which is carried by pm narendra modi in mamallapuram beach
- फोटो : twitter
एक्यूप्रेशर के प्वाइंट 

पूरे शरीर में एक्यूप्रेशर के करीब सौ से भी ज्यादा प्वाइंट्स होते हैं जिनसे शरीर को राहत पहुंचाने का काम किया जाता है। इन प्वाइंट्स के बहुत  सारे नाम भी होते हैं लेकिन यहां पर हम उन नामों का जिक्र करने जा रहे हैं जो ज्यादातर एक्यूप्रेशर के विशेषज्ञ करते हैं। जिसमें से पहला है लार्ज इंटेस्टाइन 4 ये प्वाइंट हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच में होता है। दूसरा है लीवर 3 जो कि पैर के ऊपरी हिस्से में अंगूठे और उसके बगल वाली उंगली के बीच में होता है। तीसरा प्वाइंट होता है एड़ी के ऊपरी हिस्से में करीब तीन अंगुल ऊपर। ये तीन प्रेशर प्वाइंट ज्यादातर इस्तेमाल होते हैं शरीर को सेहतमंद रखने के लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed