फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बुढ़ापे तक चाहते हैं हड्डियों की मजबूती तो इन चीजों से आज ही बना लें दूरी

Thu, 03 Mar 2022 12:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Mar 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
what causes weak bone density, how to keep bones healthy and strong
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत बना रहना आवश्यक माना जाता है। हड्डियों में होने वाली कमजोरी कई गंभीर समस्याओं के जोखिम को बढ़ाने के साथ जीवन के सामान्य कामकाज में भी कठिनाई का कारण बन सकती है। पारिवारिक इतिहास, उम्र और जीवनशैली की गड़बड़ आदतें हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं में सामान्यरूप से चलना और बैठना तक कठिन हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। 



क्या आप जानते हैं, जीवनशैली की कई गड़बड़ आदतें हड्डियों के घनत्व को कम करने के साथ समय से पहले ही इन्हें कमजोर कर देती हैं? यही कारण है कि कई बहुत ही कम उम्र वाले लोगों में भी हड्डियों से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही हैं। जीवनशैली को स्वस्थ रखने के साथ हड्डियों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाली आदतों से बचकर, आप बुढ़ापे तक हड्डियों को मजबूत और शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन आदतों के बारे में जानते हैं जो हड्डियों कमजोर बना सकती हैं। अभी से इन आदतों से दूरी बना लें वरना कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

what causes weak bone density, how to keep bones healthy and strong
लाइफस्टाइल का हड्डियों की सेहत पर असर - फोटो : istock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है नुकसानदायक
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठकर आराम-तलबी वाला जीवन व्यतीत करना या फिर काम के चक्कर में लगातार बैठे रहने की आदत हड्डियों को कमजोर कर देती है। शारीरिक निष्क्रियता बढ़ने के कारण वजन बढ़ता है, जिसके कारण गठिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका भी काम ऐसा है जिसमें एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने की जरूरत होती है तो थोड़ी-थोड़ी देर पर उठकर चल लें। इससे रक्त प्रवाह बना रहता है और हड्डियों से संबंधित जोखिम भी कम होता है।

what causes weak bone density, how to keep bones healthy and strong
हड्डियों को कमजोर बनाने वाले कारक - फोटो : Pixabay

धूम्रपान है हानिकारक
धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों की बीमारियां ही नहीं, हड्डियों को भी कमजोर कर देता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑस्टियोपोरोसिस एंड रिलेटेड बोन डिजीज नेशनल रिसोर्स सेंटर के अनुसार, तंबाकू का अधिक सेवन करने वाले लोगों की हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है। धूम्रपान के कारण फ्री रेडिकल्स भी बढ़ने लगते हैं, जो हड्डी की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं। अगर आपकी भी धूम्रपान की आदत है तो इससे तुरंत दूरी बना लें, यह सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes weak bone density, how to keep bones healthy and strong
ज्यादा नमक है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन
नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा नमक सेवन की आदत हड्डियों के घनत्व को कमजोर कर देती है। इसके अलावा आपकी इस आदत से ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है जो हृदय रोगों को बढ़ावा दे सकती है। भोजन में नमक की कम मात्रा को शामिल करें। पैक्ड चीजों में भी सोडियम अधिक होता है, इसका भी सेवन कम ही करना चाहिए। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम की भी आदत डालें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed