फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inflammation Risk: शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने का मतलब गंभीर बीमारियों का खतरा, जानिए बचाव के लिए कैसा रखें आहार

Sat, 27 May 2023 06:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
What Causes High Body Inflammation Know About Disease and Preventions
शरीर में इंफ्लामेश की समस्या - फोटो : Pixabay

तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर में इंफ्लामेशन की समस्या कई गंभीर रोगों का कारण हो सकती है। इंफ्लामेशन को इम्यून सिस्टम की सामान्य प्रतिक्रिया माना जाता है। उदाहरण के लिए जब आपको चोट लगती है तो इंफ्लामेशन या सूजन होना वास्तव में एक अच्छा संकेत होता है। यह प्रभावित हिस्से में संक्रमण को रोकने और आपको क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करती है। हालांकि कभी-कभी यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बिना चोट या घाव के भी हो सकती है। इस तरह की स्थिति को खतरनाक माना जाता है। 



कई अध्ययनों में पाया गया है कि क्रोनिक इंफ्लामेशन की समस्या हृदय रोग, गठिया, अवसाद, अल्जाइमर रोग और यहां तक कि कैंसर तक का भी कारण बन सकती है। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण इसका जोखिम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह की जोखिमों से बचाव के लिए सही खाद्य पदार्थों का चयन करें, उन चीजों से परहेज करें जो सूजन को ट्रिगर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

What Causes High Body Inflammation Know About Disease and Preventions
इंफ्लामेशन की प्रतिक्रिया - फोटो : iStock

क्यों होती है इंफ्लामेशन की समस्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई ऐसे कारक हैं जो आपमें  इंफ्लामेशन की समस्या बढ़ाने वाले हो सकते हैं। जैसे धूम्रपान, नशीली दवाओं और शराब का सेवन, प्रदूषको और विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना, तनाव-मोटापे की स्थिति, निष्क्रिय जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी इसमें प्रमुख हैं। 

लंबे समय से बनी हुई सूजन की दिक्कत समय के साथ ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचाती है। इससे डीएनए को भी क्षति हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं, इन जोखिमों से बचाव के लिए आहार का सही चयन किया जाना बहुत आवश्यक है।

What Causes High Body Inflammation Know About Disease and Preventions
आहार में बढाएं पौष्टिक चीजों की मात्रा - फोटो : iStock

एंटी-इंफ्लामेटरी डाइट के बारे में जानिए

शोधकर्ता कहते हैं,  एंटी-इंफ्लामेटरी डाइट  की कोई निर्धारित परिभाषा नहीं है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट्स की अधिकता होती है उन्हें एंटी-इंफ्लामेटरी माना जाता है। अधिकांश एंटी-इंफ्लामेटरी आहार प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ, विशेष रूप से सब्जियों और फलों से भरपूर होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्लांट बेस्ड डाइट शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी पदार्थों के बेहतर स्रोत होते हैं जिन्हें शरीर में इंफ्लामेशन के मार्करों को कम करने में लाभकारी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Causes High Body Inflammation Know About Disease and Preventions
शरीर में सूजन को कैसे कम करें? - फोटो : iStock

एंटी-इंफ्लामेटरी डाइट- क्या खाएं क्या नहीं?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जो लोग  प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार का सेवन करते हैं उनमें इंफ्लामेशन मार्कर जैसे ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर अल्फा (TNFα), इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 मधुमेह की समस्या कम होती है। बीन्स, नट और सीड्स के साथ समुद्री भोजन को एंटी-इंफ्लामेटरी माना जाता है। मछली में ओमेगा -3 की मात्रा होती है जिसे इंफ्लामेशन को रोकने में मददगार पाया गया है। 

वहीं सोडा, फास्ट फूड, तले हुए खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड मांस उत्पाद, शक्करयुक्त पेय और कैंडी जैसे उत्पाद सूजन को बढ़ाने वाले हो सकते हैं । अपने आहार से इन चीजों की मात्रा को सीमित करना चाहिए।



----------------
स्रोत और संदर्भ
What is inflammation, and why is it dangerous?

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed