फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसे लक्षण आंखों की गंभीर बीमारियों का हो सकते हैं संकेत, न करें इन्हें अनदेखा करने की भूल

Sat, 26 Mar 2022 06:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
What are the signs of eye problems, tips for eye health and protection
आंखों की परेशानियों को न करें अनदेखा - फोटो : iStock

Medically Reviewed By-


डॉ कीर्तिका उपाध्याय
(नेत्र रोग विशेषज्ञ)
गुरुग्राम


हमारी आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक हैं। इसे ईश्वर के विशिष्ट उपहार के रूप में भी जाना जाता है, जिसकी मदद से हम दुनिया की खूबसूरती का आनंद ले पाते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसके विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसमें होने वाली छोटी से भी समस्या बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है। आंखों की देखभाल करने की दिशा में पहला कदम इसके जोखिम और आने वाली समस्याओं के संकेतों से अवगत होना है। पिछले कुछ समय में जीवनशैली और आहार से संबंधित समस्याओं के कारण आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर रोग को गंभीर रूप लेने से बचाया जा सकता है।

नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों में होने वाली किसी भी तरह के समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर समय रहते समस्या का निदान हो जाए तो न सिर्फ आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है साथ ही लंबे समय तक रोशनी को बनाए रखना भी आसान हो जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन लक्षणों के नजर आते ही आपको सचेत हो जाना चाहिए, यह गंभीर समस्याओं की ओर संकेत हो सकते हैं।

What are the signs of eye problems, tips for eye health and protection
आंखों के कारण सिरदर्द की समस्या - फोटो : iStock

सिर और आंखों में अक्सर दर्द की समस्या
लगातार आंख या सिर में दर्द की समस्या बने रहना आंखों की गंभीर बीमारियों की ओर संकेत हो सकता हैं, इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कंप्यूटर और मोबाइल जैसे स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों में इस तरह की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है। आंखों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलकर समस्या का निदान और इलाज कराना बहुत आवश्यक माना जाता है।

What are the signs of eye problems, tips for eye health and protection
आंखों को स्वस्थ कैसे रखें? - फोटो : Pixabay

रात के समय कम दिखाई देना
क्या आपको दिन ढलते ही आंखों की रोशनी में कमी का अनुभव होता है? अगर हां तो इस बारे में तुंरत किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें। नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक मोतियाबिंद, रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा जैसी कुछ स्थितियां आंखों को स्वाभाविक रूप से अलग-अलग रोशनी वाले परिवेश, विशेष रूप से अंधेरे में समायोजित करने से रोक सकती हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए समय पर स्थिति का सही निदान और इलाज किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the signs of eye problems, tips for eye health and protection
आंखों में दर्द के कारण क्या है? - फोटो : iStock

आंखों में चुभन या पानी आना
पिछले कुछ वर्षों में लोगों में ड्राई आइज की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है। इस स्थिति में आंखों में चुभन, लालिमा और कुछ स्थितियों में आंखों को खोलने तक में दर्द का अनुभव हो सकता है। इसी तरह आंखों से अक्सर पानी आने की समस्या को भी अस्वस्थ संकेत माना जाता है। यह दोनों ही स्थितियां समय के साथ आंखों की रोशनी को प्रभावित करती हैं साथ ही कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। इसे अनदेखा न करें।

विज्ञापन
What are the signs of eye problems, tips for eye health and protection
आंखों को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : getty images

साफ और स्पष्ट न दिखना
कई कारणों से आपकी दृष्टि की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मोतियाबिंद, उम्र के साथ आंखों में होने वाली समस्या, मैकुलर ओडिमा जैसी आंखों की बीमारियां भी आपकी दृष्टि को कमजोर कर देती हैं। यदि आपको भी सामान्य प्रकाश में चीजों को स्पष्ट देखने में समस्या का अनुभव हो रहा हो तो इस बारे में किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह ले लें। समय पर इलाज हो जाने से आंखों की रोशनी जाने से बचाई जा सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed