फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में वजन घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, जरूर मिलेगा फायदा

Sun, 08 Nov 2020 09:25 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
weight loss tips Winter Diet Foods for Weight Loss
वजन कम करने के उपाय - फोटो : Pexels.com

सर्दियों के मौसम में कई लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में लोगों की खुराक बढ़ जाती है, वो जो भी खाते हैं जल्दी ही पच जाता है, जिससे वजन थोड़ा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में आप एकदम स्वस्थ और सेहतमंद बने रहना चाहते हैं तो अपने वजन को नियंत्रण में रखें। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन चीजों का सेवन करना ज्यादा बेहतर होता है, जिससे वजन एकदम नियंत्रित रहता है और जिनका वजन बढ़ गया है, उन्हें अपना वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

weight loss tips Winter Diet Foods for Weight Loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों के मौसम में आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बार-बार भूख लगने की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होगा और आप बार-बार खाएंगे नहीं। इससे आपको अपना वजन नियंत्रण में रखना आसान हो जाएगा। गाजर में कैलोरी भी काफी कम होती है, जो मोटापे को कम करने में मददगार होती है। 

weight loss tips Winter Diet Foods for Weight Loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में आप अमरूद को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र में सुधार करते ही हैं, साथ ही वजन घटाने में भी कारगर हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से अमरूद का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips Winter Diet Foods for Weight Loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप सर्दियों में अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीएं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। यह वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। यहीं नहीं, चुकंदर शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।

विज्ञापन
weight loss tips Winter Diet Foods for Weight Loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप अपनी डाइट में मेथी को शामिल कर सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को सही रखते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। आप सुबह-सुबह मेथी के बीज का सेवन करें, यह हर तरह से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed