फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शरीर को रखना चाहते हैं फिट और वजन को कंट्रोल? रात में बिल्कुल न करें इन तीन चीजों का सेवन

Thu, 24 Mar 2022 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Mar 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
weight loss tips in hindi, what not to eat in night to avoid weight gain
वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए? - फोटो : iStock

कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। अधिक वजन या मोटापे की समस्या हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस पर कंट्रोल करने के लिए भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने और अस्वास्थ्यकर-फास्ट फूड से दूरी बनी लेनी चाहिए। मोटापे के खतरे को कम करने के लिए विशेषकर रात के समय भोजन पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है।



आहार विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए डिनर में स्वस्थ चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा रात के समय कुछ चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकती हैं। वजन को नियंत्रित रखकर आप स्वस्थ बने रह सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रात में किन चीजों के सेवन से परहेज करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है?

weight loss tips in hindi, what not to eat in night to avoid weight gain
आहार का सही चयन सेहत के लिए बहुत आवश्यक - फोटो : iStock

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। विशेषकर रात के समय में इनका सेवन आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। अध्ययनों में प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों के सेवन को कई तरह की बीमारियों के कारक के तौर पर माना जाता है।  यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। प्रोसेस्ड मीट में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा है और यह कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ाने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

weight loss tips in hindi, what not to eat in night to avoid weight gain
आइसक्रीम का सेवन कम करें - फोटो : iStock

आइसक्रीम बढ़ा सकती है आपका वजन 
रात के खाने के बाद लोगों को अक्सर कुछ मीठा खाने की तलब होती है, इसके लिए अक्सर आइसक्रीम जैसी चीजों के सेवन को काफी ट्रेंडी माना जाता है, पर स्वास्थ्य के लिहाज से यह आदत आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। आइसक्रीम जैसे डेसर्ट आपके वजन को तेजी से बढ़ावा दे सकते हैं। आइसक्रीम में वसा और कृत्रिम शर्करा की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में रात के समय इसका सेवन आपके वजन को नियंत्रित करने के लक्ष्य को बिगाड़ सकता है। यदि आप आइसक्रीम खाना ही चाहते हैं तो ऐसी आइसक्रीम चुनें जिसमें प्रति सर्विंग में 15 ग्राम से कम चीनी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips in hindi, what not to eat in night to avoid weight gain
मीठे पेय से बढ़ सकता है वजन - फोटो : Pixabay

सोडा या पैक्ड फ्रूट जूस
फ्रूट जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, पर पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करने की जगह ताजे फलों का रस अधिक फायदेमंद होता है। रात के समय पैक्ड फ्रूट जूस या सोडा वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन पेय पदार्थों में एडेड शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में ये आपमें मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। खासकर बच्चों को इन चीजों से दूर रखना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए ताजे फलों के जूस का सेवन किया जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed