आजकल की व्यस्त जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या एक गंभीर समस्या बन गई है। दुनियाभर में इससे करोड़ों लोग पीड़ित हैं। भारत में भी वजन बढ़ने की समस्या से पीड़ित लाखों लोग हैं। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ज्यादा कैलोरी वाला खाना, जंक फूड का सेवन, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होना आदि शामिल हैं। सर्दियों में तो वैसे भी ज्यादातर लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं, ऐसे में उनका वजन बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे वजन बढ़े नहीं बल्कि घटाने में मदद मिल सके और साथ ही पेट की चर्बी भी कम हो सके। आइए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"5fa045e28ebc3e91b7101ecd","slug":"weight-loss-tips-how-to-reduce-weight-and-cut-belly-fat-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो सर्दियों में करें इन चीजों का सेवन, पेट की चर्बी भी होगी कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाना है तो सर्दियों में करें इन चीजों का सेवन, पेट की चर्बी भी होगी कम
Thu, 26 Nov 2020 09:56 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में गाजर खाएं
- गाजर में बेहद कम कैलोरी होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर फाइबर से भी भरपूर होता है और इसके सेवन के बाद आपको घंटों भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप बाकी चीजें कम खाते हैं। इससे वजन कम करने में आसानी होती है। आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चुकंदर भी है फायदेमंद
- अगर आप अपना वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो बीटरूट यानी चुकंदर का जूस आपके काफी काम आ सकता है। दरअसल, चुकंदर के जूस में विटमिन सी, फाइबर, नाइट्रेट्स, बेटानिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। चुकंदर को आप कच्चा, उबाल कर या भून कर भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वजन घटाने में कारगर है मेथी
- मेथी फाइबर से भरी होती है। अगर आपने एक बार मेथी का सेवन कर लिया तो आपको घंटों भूख नहीं लगती है। दरअसल, यह पेट को भरा-भरा रखती है। इस तरह आपको अपना वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दालचीनी का सेवन भी है फायदेमंद
- अगर आप अपना वजन घटाना और पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से दालचीनी का सेवन करें। दरअसल, यह भूख को घटाता है और मेटाबॉलिजम को बढ़ाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।