गर्मियों के इस मौसम में बहुतायत मात्रा में तरबूज उपलब्ध होते हैं। तरबूज को खास बनाती है इसमें मौजूद करीब 92 फीसदी पानी की मात्रा, जो गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन के जोखिम से बचाने में आपके लिए लाभकारी है। हालांकि इसके फायदे सिर्फ हाइड्रेशन तक ही सीमित नहीं हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज का सेवन करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। इससे स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में विशेष लाभ पाया गया है।
Study: जरूर खाएं तरबूज, इसका सेवन डिहाइड्रेशन से बचाने के अलावा स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने में भी फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई पोषक तत्वों का स्रोत है तरबूज
तरबूज में 92 फीसदी पानी के साथ विटामिन बी6 भी पाया जाता है जो उन रसायनों के उत्पादन के लिए आवश्यक है जो तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह लाल फल विटामिन सी, ए और ई का भी उत्कृष्ट स्रोत जो चिंता के स्तर को कम करने और शरीर को कई प्रकार के लाभ देने के लिए जाने जाते हैं।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, तरबूज को सिर्फ पानी की कमी पूरा करने वाला फल मानते तो आपको इसके बारे में और जानना चाहिए। यह कई ऐसे तत्वों का स्रोत है जो मस्तिष्क को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है।
तरबूज में होती है लाइकोपिन
अध्ययनों में लाइकोपीन के एंटीडिप्रेसिव गुणों के बारे में बताया गया है। पशुओं पर इसके प्रभावों को देखा गया जिसके अनुसार लाइकोपिन वाली चीजें स्ट्रेस की समस्या को कम करने में काफी लाभकारी हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी6 भी प्रभावी रूप से मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने में लाभकारी है।
तरबूज से होने वाले इन फायदों के बारे में भी जानिए
अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
- यह आपको हाइड्रेटेड रखता है।
- वजन कम करने में सहायक है।
- हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी इसके लाभ हैं।
- अस्थमा की जटिलताओं को कम कर सकता है।
- इंफ्लामेशन के जोखिमों से बचाता है।
- तंत्रिका कार्यों के लिए इसे अच्छा माना जाता है।
- पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखता है और आंतों को स्वस्थ रखने में इसके लाभ देखे गए हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।