दिन प्रतिदिन हार्ट अटैक एक बेहद गंभीर बीमारी बनकर उभर रही है।ऐसे में हार्ट अटैक के बाद अगर व्यक्ति बच भी जाए तो इसका असर मरीज की मांसपेशियों पर पड़ता है।जिसके कारण मांसपेशियां बेहद कमजोर हो जाती हैं, जिसे ठीक कर पाना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन ई से इन मांसपेशियों में होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बेकर हार्ट ऐंड डायबीटीज इंस्टिट्यूट के शोधकर्ता पीटर ने इस रिसर्च को किया है।उनका कहना है कि विटामिन ई में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मांसपेशियो के लिए काफी फायदेमंद होता है ।
3 of 4
heart attack
- फोटो : social media
यह रिसर्च चूहों पर की गई थी। जिसमें चूहों को अल्फा टोकोफेरोल दिया गया जो कि विटामिन ई का सबसे असरदार प्रकार है। अल्फा टोकोफेरोल देने के बाद देखा गया कि क्या इसका असर चूहों के हार्ट पर पड़ता है या नहीं। इस रिसर्च में पाया गया कि अल्फा टोकोफीरोल देने के बाद चूहों का हार्ट फंक्शन काफी बढ़ गया।अब इस शोधकर्ता इस रिसर्च को इंसानों पर भी कर सकते हैं।
4 of 4
heart attack
- फोटो : social media
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की सप्लिमेंट्स का सेवन करते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दीजिए।यह आपके हार्ट के लिए बेहद नुकसान दायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैल्शियम की सप्लिमेंट्स लेने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। हाल ही में एक अध्ययन किया गया जिसमें करीब 24 हजार लोग शामिल थे। इन सभी लोगों की उम्र 35 से 64 के बीच की थी। यह वो लोग थे जो रोज़ाना कैल्शियम सप्लिमेंट्स लेते हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि इन सभी लोगों में हार्ट अटैक की आंशका 86 प्रतिशत पाई गई है।