फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: दांतों की सफाई न करने से हृदय-मनोरोगों का भी हो सकता है खतरा, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी गलती?

Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Uncleaned teeth and health risk, How it may cause heart and mental health risk
दांतों की समस्या ओर अन्य रोगों का खतरा - फोटो : iStock

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मौखिक स्वच्छता पर ध्यान देना विशेष आवश्यक माना जाता है। ओरल हाइजीन यानी की मुंह की साफ-सफाई, दांत-मसूड़ों और जीभ के साथ-साथ शरीर को अन्य अंगों को भी स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक मानी जाती है। आपको भी जानकर अचरज हो रहा होगा, लेकिन अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि ओरल हाइजीन, विशेषकर दांतों की साफ-सफाई रखने की आदत आपको  हृदय और मनोरोगों के खतरे से सुरक्षित रखने में विशेष भूमिका निभा सकती है। शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से ब्रश नहीं करते हैं उनमें दांतों के सड़न और मसूड़ों की समस्या के साथ-साथ हृदय रोग और डेमेंशिया जैसे मानसिक रोगों का खतरा बढ़ सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मुंह का वातावरण कई तरह के बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए सबसे अनुकूल होता है। यही कारण है कि नियमित रूप से मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। एक आदर्श ओरल हाइजीन के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह-शाम ब्रश करने और कुछ खाने के बाद तुरंत अच्छे से कुल्ला करने की सलाह देते हैं। मौखिक अस्वच्छता किस प्रकार से हृदय और मनोरोगों का कारण बन सकती है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

Uncleaned teeth and health risk, How it may cause heart and mental health risk
दांतों की सफाई है जरूरी - फोटो : Getty Images

क्यों जरूरी है दांतों और मुंह की नियमित सफाई?

मुंह में निरंतर लार का निर्माण होता रहता है, जो कई प्रकार के बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का अनुकूल माहौल बना देती है। उचित मौखिक स्वच्छता न रखने की स्थिति में  बैक्टीरिया के तेजी से बढ़ने और कई प्रकार के मौखिक संक्रमण का कारण बनने का जोखिम हो सकता है। खाना खाने के बाद भोजन के कुछ अंश दांतों और मसूड़ों के बीच फंस जाते हैं, अगर इन्हें अच्छे तरीके से साफ न किया जाए तो इसके कारण दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

गंभीर स्थितयों में दांत निकालने तक की नौबत आ सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों के लिए नियमित रूप से मुंह की सफाई करते रहना आवश्यक है। आइए जानते हैं यह किस प्रकार के गंभीर रोगों का कारण बन सकती है।

Uncleaned teeth and health risk, How it may cause heart and mental health risk
डेमेंशिया का जोखिम - फोटो : Pixabay

दांतों की अस्वच्छता और डेमेंशिया का खतरा

कई शोध इस बारे में संकेत देते हैं कि जो लोग अपने दांतों को अच्छे तरीके से साफ नहीं करते हैं उनमें दांतों में सड़न और मसूड़ों की दिक्कत के साथ मनोरोग का भी जोखिम हो सकता है। 

शोधकर्ताओं ने डेमेंशिया वाले लोगों में दांतों के क्षति की समस्या को काफी सामान्य देखा है। इसी से संबंधित न्यूरोलॉजी और न्यूरोसाइंस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार दांतों के क्षय की स्थिति कुछ लोगों में डेमेंशिया के जोखिम को बढ़ावा दे सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक दांतों की समस्या जैसे पेरियोडोंटाइटिस डिजीज और मस्तिष्क में सूजन के बीच संभावित लिंक पाया गया है जोकि डेमेंशिया के जोखिम का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uncleaned teeth and health risk, How it may cause heart and mental health risk
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : Pixabay

दांतों की समस्या और हृदय रोग

एक अन्य अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि मौखिक अस्वच्छता विशेषकर दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान ने देने की आदत हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसी से संबंधित  यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग अपने दांतों को दिन में कम से कम तीन बार ब्रश करते हैं, उनमें एट्रियल फाइब्रिलेशन और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याएं होने का जोखिम कम होता है।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन लोगों के ज्यादा दांत निकाले जा चुके होते हैं उनमें एट्रियल फाइब्रिलेशन और हृदय की अन्य बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
Uncleaned teeth and health risk, How it may cause heart and mental health risk
नियमित रूप से करें दांतों को साफ - फोटो : getty images

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

शोधकर्ताओं का कहना है कि दांतों और मुंह की अच्छे से निरंतर साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अगर आप किसी एक समय पर अपने दांतों को ब्रश करना भूल जाते हैं, तो घबराएं नहीं। लेकिन याद रखें कि रोजाना दिन में कम से कम दो बार ब्रश  जरूर करें।

बाजार में कई तरह के कैमिकल वाले माउथवॉश मिल रहे हैं, इनका ज्यादा उपयोग भी दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर इससे गरारे करने को सबसे फायदेमंद माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed