{"_id":"5fdb51bf35af5d7117525a5e","slug":"tonsillitis-symptoms-causes-treatment-home-remedies-in-hindi-tonsil-pain-home-treatment-food-avoid-in-tonsils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में होने वाला गले का दर्द और सूजन कहीं टॉन्सिल तो नहीं? जानिए इस बीमारी के लक्षण, उपचार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में होने वाला गले का दर्द और सूजन कहीं टॉन्सिल तो नहीं? जानिए इस बीमारी के लक्षण, उपचार
Thu, 17 Dec 2020 06:35 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में ठंड की वजह से गले में दर्द होना आम बात है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
सर्दियों में ठंड की वजह से गले में दर्द होना आम बात है, परंतु सर्दियों में होने वाला गले का दर्द टॅान्सिल की बीमारी की वजह से भी हो सकता है। आमतौर पर टॅान्सिल की बीमारी सर्दियों में अधिक होती है। टॅान्सिल की बीमारी बैक्टिरियां और वायरल दोनों की वजह से होती है। टॉन्सिल की वजह से गले में सूजन, दर्द, खराश हो जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस बीमारी के लक्षण और उपचार बताएंगे। सर्दियों के मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने की वजह से भी ये बीमारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में जानिए टॅान्सिल की बीमारी के लक्षण और उपचार...
टॅान्सिल शरीर का एक ऐसा अंग है, जो गले के दोनों तरफ रहता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
टॅान्सिल
- टॅान्सिल शरीर का एक ऐसा अंग है, जो गले के दोनों तरफ रहता है। टॅान्सिल बाहरी इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करने में सहायक होता है। टॅान्सिल जर्म्स से लड़ने का काम करता है।
अगली स्लाइड में जानिए टॅान्सिल के लक्षण...
टॉन्सिल- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
टॉन्सिल के लक्षण
- गले में तेज दर्द होता है।
- खाना निगलने में कठिनाई होती है।
- कान के निचले भाग में दर्द होता है।
- जबड़ों के निचले हिस्से में सूजन।
- गले में खराश महसूस होती है।
- कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन।
- छोटे बच्चों में सांस लेने में तकलीफ।
अगली स्लाइड में जानिए टॅान्सिल का घरेलू उपचार...
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉन्सिल- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
टॅान्सिल का घरेलू उपचार
- नमक के पानी से गरारे करने से इस बीमारी में आराम मिलता है।
- शहद के साथ गर्म पानी का सेवन करें।
अदरक के पानी से गरारा करें। - फिटकरी के पाउडर को पानी में उबालकर गरारा करें।
- एक गिलास दूध में 4- 6 तुलसी के पत्ते उबालें। दूध के गुनगुना होने पर दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर लें।
अगली स्लाइड में जानिए टॅान्सिल की बीमारी में किन चीजों से परहेज करें...
विज्ञापन
टॉन्सिल- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
टॅान्सिल की बीमारी में इन चीजों से परहेज करें...
- दही
- ठंडा दूध
- ठंडा पानी
- आईसक्रीम
- चावल
- बासी भोजन
- जंकफूड
- तला-भुना एवं अधिक मसालेदार भोजन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।