फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेब खाने से मिल सकते हैं ये जादुई फायदे, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 18 Jan 2021 07:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
benefits of eating apples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हम सभी किसी न किसी फल का सेवन जरूर करते हैं, लेकिन हमें एक चीज जरूर कही जाती है कि एक सेब जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कई लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते। दरअसल, हर रोज सुबह एक सेब खाने से ये हमें बीमार होने से बचाने में काफी मदद करता है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एटीऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में कारगर माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं सेब खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

benefits of eating apples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सेब खाने से सबसे पहला फायदा हमें ये होता है कि इससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। सेब में काफी कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने और गठिया जैसी बीमारियों को रोकने में काफी मदद करता है। साथ ही सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हड्डी को टूटने से भी बचाने में मदद करते हैं। सेब के बाहरी हिस्से में फेवोनोइड फ्लोरिजिन पाया जाता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद कर सकता है।

benefits of eating apples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। सेव में कई प्रकार के फायटोन्यूट्रियन्ट्स समाविष्ट हैं जो हृदय प्रणाली की रक्षा करने में अत्यंत सक्षम हैं। ये हृदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाली क्षति पर रोक लगाकर हृदय रोगों को बढ़ने से पहले ही रोक देता है। यही नहीं, ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में भी मदद करता है और साथ ही शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए सेब खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of eating apples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सेब खाने से हमारे दांत मजबूत और बीमारियों से दूर रहते हैं। पानी और फाइबर का अच्छा स्त्रोत सेब को माना जाता है, जो हमारे शरीर की आंतरिक सफाई करने के रूप में काम करता है। इसमें मौलिक एसिड होत है जो कि लार के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसके कारण हमारे मुंह के बैक्टीरिया हट जाते हैं। सेब का सेवन करने से हमारे दांतों का पीलापन भी दूर होता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज और विटामिन हमारे दांतो को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
benefits of eating apples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में लिवर की समस्या भी काफी लोगों में पाई जाती है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि सेब में उत्तम विषहरण गुण पाए जाते हैं, जो लिवर से विषाक्त पदार्थं को दूर करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर दो दिन तक केवल सेब का सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों का अंत हो जाएगा। साथ ही सेब का जूस पीने से भी शरीर को फायदे मिलते हैं। यही नहीं, सेब का रस उम्र के साथ बढ़ने वाले मानसिक रोगों के लिए भी काफी प्रभावशाली हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed