{"_id":"60855c69c144df5e8e0f00ce","slug":"these-symptoms-of-a-cold-can-be-a-sign-of-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी-जुकाम के यह लक्षण कोरोना के हो सकते हैं संकेत, ऐसे करें पहचान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दी-जुकाम के यह लक्षण कोरोना के हो सकते हैं संकेत, ऐसे करें पहचान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 25 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कोविड-19 और सामान्य सर्दी में जानें अंतर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ. आर्यभट्ट साधु
एमडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम्स
देश इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर के गंभीर चपेट में है। ऐसे समय में जरूरी हो जाता है कि हम सब उन सभी नियमों का सख्ती से पालन करें जो हमें संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं, जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना और हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना आदि। इसके बादजूद अगर आपको संक्रमण का संदेह है तो इसके शुरुआती लक्षणों का पता लगाकर आप दूसरों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं।
शुरुआत में कोरोनोवायरस के लक्षणों का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि कोविड-19 और सामान्य सर्दी और फ्लू के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। आइए सर्दी-जुकाम के ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं जिनसे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको कोरोनावायरस का संक्रमण है या नहीं।
2 of 7
कोविड-19 का सर्दी जुकाम
- फोटो : Pixabay
सामान्य और कोविड-19 के दौरान होने वाला सर्दी जुकाम
डॉ. आर्यभट्ट साधु के मुताबिक सामान्य और कोविड-19 के दौरान होने वाला सर्दी जुकाम, दोनों ही एक ऐसे वायरस के संपर्क में आने के कारण होता है जो हमारे ऊपरी श्वसन पथ को प्रभावित करता है। यह वायरस छींक और खांसी के दौरान निकलने वाली ड्रॉपलेट के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों प्रकार के वायरस अलग-अलग हैं और विभिन्न लक्षणों को जन्म देते हैं। आम सर्दी की तुलना में, कोविड-19 के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं साथ ही इसका इक्यूवेशन पीरियड अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सूखी खांसी आने पर हो जाएं सावधान
- फोटो : Social Media
सूखी खांसी
कोरोना वायरस से संक्रमितों को होने वाली खांसी सामान्य तौर पर सूखी होती है। रिपोर्ट बताते हैं कि शुरुआती दिनों में कोविड-19 के लगभग 59 से 82 फीसदी रोगियों को सूखी खांसी का अनुभव होता है। सूखी खांसी का सीधा सा मतलब है कि आपकी खांसी से कफ या बलगम नहीं निकल रहा है। वहीं साधारण सर्दी और फ्लू के दौरान होने वाली खांसी के साथ बलगम आता है।
विज्ञापन
5 of 7
खांसी के साथ कहीं सांस तो नहीं फूल रही
- फोटो : Social Media
सूखी और लगातार खांसी आते रहना कोरोनोवायरस संक्रमण का संकेत माना जा सकता है। सूखी खांसी में आमतौर पर गले के पीछे की ओर से अजीब सी आवाज भी आती है। इसके साथ ही आपको गला बैठ सकता है और आपकी आवाज काफी कर्कश हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।