डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
हम भारतीय चाय के काफी शौकीन होते हैं और हर किसी मौके पर चाय का सेवन जरूर करते हैं। सुबह उठते ही ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं और कई लोग तो रात को सोते समय भी चाय पीते हैं। यही नहीं, घर में मेहमान आए हों या फिर बाहर कहीं दोस्त मिले हों। हर जगह ही लोग चाय जरूर पीते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कुछ हर्बल चाय हमारी डायबिटीज की बीमारी में काफी मदद कर सकती है? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ हर्बल चाय हैं जो डायबिटीज से पीड़ित मरीज की शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद करती हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप इनका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ हर्बल चाय के बारे में बताते हैं, जो डायबिटीज पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।