फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थमा के मरीज अपने भोजन में शामिल करें ये पांच चीजें, मिल सकता है लाभ

Fri, 05 Feb 2021 08:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
These five things should be included in your diet for asthma patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों के मौसम में जहां एक तरफ कई तरह की बीमारियां हमें घेरने की कोशिश करती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हमारी पहले से चली आ रही दिक्कतें हमें काफी परेशान करती हैं। इसी में से एक समस्या है अस्थमा की। इन मरीजों के लिए इस मौसम में कई तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। ठंड की वजह से अस्थमा के मरीजों के वायुमार्ग में सूजन हो जाती है, जो ठंड में काफी बढ़ जाती है और इसी वजह से उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में इन मरीजों को अपने खानपान का खासतौर पर ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको लाभ मिल सके।

These five things should be included in your diet for asthma patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई युक्त हों। इसके लिए आप बादाम, पीनट बटर, पालक, आम आदि का सेवन कर सकते हैं। अस्थमा के मरीजों में विटामिन- डी का लेवल कम होता है। इसलिए आपको इसे सही रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन- डी से भरपूर हों। वहीं, अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप ओमेगा-3 फूड्स जैसे- सालमन मछली और टूना मछली का भी सेवन कर सकते हैं। ये सब चीजें अस्थमा के मरीजों को फायदा दे सकती हैं।

These five things should be included in your diet for asthma patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अस्थमा के मरीजों को विटामिन- सी से भरपूर चीजें, जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, टमाटर, खट्टे फल, मटर और कीवी आदि का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसके अलावा बीटा कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी इन लोगों के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- सूखे खुबानी, शकरकंद, गाजर, रेड पेपर आदि का इस्तेमाल करने से भी लाभ मिल सकता है। वहीं, ब्लैक टी, सेब, सलाद, प्याज आदि का सेवन करने से भी अस्थमा के रोगियों को फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These five things should be included in your diet for asthma patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके लिए आप सुबह उठकर सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद सुबह नाश्ते में हेल्दी चीजें जैसे पोहा, दलिया, रोटी और उबली हुई सब्जी या फिर कुछ फल खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है। इसके बाद दिन में समय पर खाना खाएं। इसमें आप हरी सब्जियां, दाल-रोटी, खिचड़ी, सलाद आदि खा सकते हैं, क्योंकि ये सभी चीजें शरीर को फायदा देने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
These five things should be included in your diet for asthma patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके बाद अस्थमा से पीड़ित लोग शाम को भी हल्का कुछ खा सकते हैं। शाम के समय हल्का सूप पिया जा सकता है, कुछ फल या फिर फलों के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। फल हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए अस्थमा के मरीजों को इन्हें अपने खानपान में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बाद आप रात के खाने में रोटी, हरी सब्जियां और दाल खा सकते हैं। इसके अलावा सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध भी पीने से अस्थमा के मरीजों को लाभ मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed