फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर से आयरन को चूस लेती है चाय, नींद और पाचन स्वास्थ्य पर भी हो सकते हैं इसके गंभीर दुष्प्रभाव

Sat, 12 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Tea intake Reduced iron absorption in body, know chai peene ke fayde aur nuksan
चाय पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

चाय, दुनियाभर में सबसे पसंदीदा पेय में से एक है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है या नुकसानदायक, इसपर लंबे समय से चर्चा होती रही है। कुछ अध्ययन मानते हैं कि संयमित मात्रा में चाय पीना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो इसके कारण चिंता, नींद की समस्या और सिरदर्द जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।



शोध में पाया गया कि चाय में मौजूद यौगिक, शरीर में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करने वाले हो सकते हैं, इसमें आयरन प्रमुख है। आइए जानते हैं कि रोजाना अधिक मात्रा में चाय पीने के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

Tea intake Reduced iron absorption in body, know chai peene ke fayde aur nuksan
चाय के क्या नुकसान हैं? - फोटो : iStock

आयरन का अवशोषण कम कर देती है चाय

चाय के जिन दुष्प्रभावों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, उनमें आयरन पर होने वाले प्रभाव प्रमुख हैं। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि चाय, टैनिन नामक यौगिकों का एक समृद्ध स्रोत है। टैनिन कुछ खाद्य पदार्थों में आयरन के साथ बाइंड हो जाता है, जिससे यह आपके पाचन तंत्र में आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण एनीमिया का खतरा होता है, जिसके कारण थकान-कमजोरी सहित कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जिन लोगों में पहले से ही आयरन की कमी है उन्हें चाय का सेवन कम करना चाहिए।

Tea intake Reduced iron absorption in body, know chai peene ke fayde aur nuksan
नींद न आने की समस्या - फोटो : istock

नींद पर इसका असर

चूंकि चाय में प्राकृतिक रूप से कैफीन होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन आपके नींद के चक्र को बाधित कर सकता है। शोध से पता चलता है कि कैफीन मेलाटोनिन उत्पादन को रोक सकता है, जिसके परिणामस्वरूप नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो आपके मस्तिष्क को संकेत देता है कि सोने का समय हो गया है। अपर्याप्त नींद कई तरह की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tea intake Reduced iron absorption in body, know chai peene ke fayde aur nuksan
हार्ट बर्न की समस्या और लक्षण - फोटो : iStock

हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स

चाय में मौजूद कैफीन के कारण आपको हार्ट-बर्न की भी समस्या होने लगती है। शोध से पता चलता है कि कैफीन के कारण पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है, जिसके कारण एसिड रिफलक्स और हार्ट बर्न की दिक्कत हो सकती है। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि जिन लोगों को अक्सर हार्ट बर्न या फिर पेट की समस्याएं रहती हैं, अगर वह कैफीन का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण लक्षण बिगड़ने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
Tea intake Reduced iron absorption in body, know chai peene ke fayde aur nuksan
गर्भावस्था की समस्याएं - फोटो : iStock

गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं का जोखिम

गर्भावस्था के दौरान कैफीन का उच्च स्तर आपकी जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है, इसमें गर्भपात से लेकर जन्म के समय शिशु के वजन में कमी तक की भी समस्या का खतरा रहता है। गर्भावस्था के दौरान कैफीन के जोखिमों को लेकर स्पष्ट पर डेटा नहीं है और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितना सुरक्षित है? हालांकि अधिकांश शोध बताते हैं कि यदि आप अपने दैनिक कैफीन का सेवन 200-300 मिलीग्राम से कम रखती हैं तो जटिलताओं का जोखिम अपेक्षाकृत कम रहता है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed