गर्भावस्था में अगर आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखेंगी तो आपका शिशु बिल्कुल हेल्थी रहेगा। जानिए एक्सपर्ट्स की राय...
दून के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रा पंत बताती हैं कि गर्भावस्था में ताजा फलों के जूस के सेवन से आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगी। इससे आपको भरपूर विटामिन व मिनरल मिलते हैं। अगर आप फल नहीं खाना चाहती है तो आप जूस ले सकती है इससे भी आपको वो सारे पोषक तत्व मिलेंगे जो फल से मिलते हैं।
गर्भावस्था के दौरान संतरा या मौसमी का जूस पीने से आपको भरपूर विटामिन मिलते हैं। इससे आपके शिशु की मांसपेशियां विकसित होने में मदद मिलती है। साथ ही इससे प्रभाव से आपके शिशु को संक्रमण का भी खतरा नहीं रहता है। इस जूस में फॉलिक एसिड होता है जो शिशु के विकास में लाभकारी होता है।
गाजर या चुकुंदर का जूस भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं। जिससे आपको थाकावट दूर करने में मदद मिलती है। यह जूस आपका एनर्जी लेवल बढ़ाता है। साथ ही आपको खून की सस्या भी दूर करता है।
ऐसे में समय में आप सेब का जूस भी पी सकती हैं। इस समय में आपको रक्त की खास जरूरत होती है। सेब में आयरन होता है जो कि खून बढ़ाने और रक्त संबन्धी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद होता है। ऐसे में इस जूस को पीने से आपका हिमोग्लोबिन ठीक मात्रा में रहता है जो कि आपके शिशु को भी रक्त की मात्रा देने में सहायक होता है।