आपको भी अगर पेट में गैस बनना या एसिडिटी की परेशानी रहती है तो ये नुस्खे आपके बड़े काम आएंगे। आगे जानिए कैसे दूर करें...
दून की डायटीशियन ऋचा बताती हैं कि तली-भुनी और मसालेदार खाने का सेवन करने के कारण एसिडिटी की समस्या होती है। जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर होती है तो उन्हें इन सबको खाते ही तुरंत पेट में गैस की समस्या बनने लगती है। साथ ही एसिडिटी भी होने लगती है। ऐसे में इन तरीकों से आप घर पर ही इसका इलाज आसानी से कर सकते हैं। लेकिन खाने पीने में मिर्च मसालों का प्रयोग कम ही करें तो अच्छा होगा।
एसिडिटी होने पर मुलेठी बेहद फायदेमंद होती है। इसका चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन करने से आपको आसाम मिलेगा। वहीं आप नीम की छाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पानी पिएंगे तो आपको आराम मिलेगा
गुनगुने पानी में थोड़ी सी पिसी काली मिर्च तथा आधा नींबू निचोड़कर सुबह पीने से भी आपको आराम मिलेगा। वहीं आप आंवला व गुलाब और सौंफ को मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर उसे सुबह-शाम आधा-आधा चम्मच ले सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।
थोड़ी सी सौंफ पानी में पका लें। जब वह आधी रह जाए तो इसे हल्का ठंडा करके पिएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। एसिडिटी को दूर करने के लिए आप त्रिफला के चूर्ण का का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे भी गुनगुने पानी के साथ पिएं।