आज के इस समय में वैसे तो लगभग हर कोई अपने काम के चलते अपने खानपान पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाता, जिसकी वजह से सेहत बिगड़ने और कई गंभीर बीमारियों के शिकार होने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन महिलाओं को ये दिक्कतें काफी देखी जाती हैं। महिलाएं कई बार अपने खानपान पर पूरी तरह ध्यान नहीं देती, और ये लापरवाही आगे चलकर किसी बड़ी बीमारी को न्यौता देने के लिए काफी होती है। लेकिन अगर महिलाएं सूरजमुखी के बीज का सेवन करती हैं, तो उन्हें कई बीमारियों में काफी राहत मिल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
महिलाओं के लिए बड़े काम के हैं सूरजमुखी के बीज, सेवन से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरह के व्यायाम करती हैं, ताकि कई बीमारियों से दूर रहा जा सके। व्यायाम करने से शरीर को लाभ भी मिलते हैं, लेकिन अगर महिलाएं व्यायाम करने के बाद एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीजों का सेवन करती हैं, तो इससे उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। इन बीजों में थियामिन यानी विटामिन-बी1 मौजूद होता है, जिसके कारण ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। साथ ही इसकी वजह से शरीर में रक्त का सर्कुलेशन अच्छा रहता है और मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद मिलती है।
बढ़ते वजन या मोटापे से सिर्फ पुरुष ही परेशान नहीं हैं बल्कि इस समस्या से महिलाएं भी जूझ रही हैं। ऐसे में महिलाएं अगर सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल करती हैं, तो उन्हें इनसे काफी मदद मिल सकती है। इन बीजों में मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जिसके कारण ये आपके दिल को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। साथ ही सूरजमुखी के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकालने में मदद करते हैं। इनके अलावा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सूरजमुखी के बीजों का अहम रोल होता है।
सूरजमुखी के बीज शरीर में हार्मोनल संतुलन को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं, क्योंकि इनमें सौ अलग-अलग तरह के एंजाइम मौजूद होते हैं जो इस काम में मदद करते हैं। महिलाएं अगर सूरजमुखी के बीजों का सेवन करती हैं तो इससे उनके एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को संतुलित करने और प्रीमेन्स्टुअल सिंड्रोम, थायरॉइड के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद मिलती है। इसलिए खासतौर पर इन बीजों का सेवन करना महिलाओं के लिए काफी फायेदमंद हो सकता है।
सूरजमुखी के बीज का अगर सेवन किया जाए, तो पाचन तंत्र भी मजबूत और स्वस्थ बना रहता है। इनमें मौजूद एंजाइम पाचन रस के स्राव को नियंत्रित करते हैं और शरीर में अनावश्यक विषाक्त पदार्थों को खत्म करते हैं, जिसकी वजह से कब्ज जैसी समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा ये बीज शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार होते हैं, जिसकी वजह से आपको भूख कम लगती है और फिर शरीर को संतृप्त करने में मदद मिलती है और आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।