भारत में कोरोना वायरस ने पहले से ही लोगों को परेशान करके रखा हुआ है और अब बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों से भी लोग काफी परेशान हैं। अबतक केरल से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में इस वायरस से पक्षियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों से सावधान रहने को कहा है। दरअसल बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इंफ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों से पक्षियों में और कभी-कभार इंसानों में भी फैलता है। यह वायरस ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा ही साबित होता है। देशभर में पिछले 15 दिनों में बर्ड फ्लू के कारण पांच लाख से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है। केरल ने तो इसे आपदा घोषित कर दिया है। जिस तेजी से यह बीमारी फैल रही है, उससे इस बात का भी डर सताने लगा है कि कहीं ये भी कोरोना की तरह महामारी न बन जाए।
Bird Flu: कोरोना वायरस की तरह बर्ड फ्लू भी बदलता है स्ट्रेन, बन सकता है महामारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (पत्रिका) में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बर्ड फ्लू के महामारी बनने के खतरों के बारे में अंदेशा जताया गया था। उस समय शोधकर्ताओं का कहना था कि खोज से इस वायरस के महामारी का रुप लेने की संभावनाओं का पता चलता है।
साल 2006 में तुर्की में भी बर्ड फ्लू के तेजी से फैलने की खबर सामने आई थी। इसी साल वहां जनवरी महीने में एच5एन1 (बर्ड फ्लू का एक स्ट्रेन) वायरस के कारण दो लोगों की मौत हुई थी जबकि 13 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि की गई थी। उस समय संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने अंदेशा जताया था कि तुर्की में बर्ड फ्लू बीमारी एक महामारी का रूप ले सकती है, जिससे उसके पड़ोसी देशों को खतरा हो सकता है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं था।
बर्ड फ्लू का कौन सा स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक?
- बर्ड फ्लू के लगभग 15-16 स्ट्रेन हैं, जिसमें H5N1, H5N8, H7N3, H7N7, H7N9 और H9N2 आदि शामिल हैं। हालांकि बर्ड फ्लू के H7N9, H7N7 और H9N2 स्ट्रेन का इंसानों में संक्रमण कभी-कभार ही देखा गया है, जबकि H5N1 स्ट्रेन सबसे ज्यादा इंसानों को संक्रमित करता है और यह काफी खतरनाक भी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।
भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला कब सामने आया था?
- बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2006 में अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारत के महाराष्ट्र राज्य में मुर्गियों में बर्ड फ्लू के वायरस पाए गए हैं। यह पहला मौका था जब दुनिया के अनेक देशों में फैल चुकी इस बीमारी के वायरस भारत में पाए गए थे। तब से लेकर लगभग हर साल किसी न किसी राज्य में बर्ड फ्लू के मामले सामने आते रहे हैं।