फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी हो या गर्मी, कोरोना संक्रमण फैलने में मौसम की प्रभावी भूमिका नहीं: अध्ययन

Wed, 04 Nov 2020 03:21 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Nov 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Summer or winter weather does not play effective role in spread of Covid 19, Novel Coronavirus may Be More Fatal In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी में सामान्यत: वायरल संक्रमण की बढ़ती संभावनाओं के चलते कई विशेषज्ञों का कहना था कि कोरोना संक्रमण भी सर्दियों में ज्यादा बढ़ सकता है। यूरोप के कुछ देशों में ऐसा देखा भी जा रहा है, लेकिन एक शोध अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमण के फैलने में मौसम की प्रभावी भूमिका नहीं होती। भारतीय-अमेरिकी अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार में तापमान या आर्द्रता की कोई प्रभावी भूमिका नहीं है। 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनवायरमेंटल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ' में यह शोध अध्ययन प्रकाशित हुआ है।
Summer or winter weather does not play effective role in spread of Covid 19, Novel Coronavirus may Be More Fatal In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध अध्ययन में यह कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसार पूरी तरह से मानवीय व्यवहार पर निर्भर करता है, न कि गर्मी या सर्दी के मौसम पर। शोधकर्ता ने रेखांकित किया कि मौसम केवल उस माहौल को प्रभावित करता है, जिसमें कोरोना वायरस किसी नए व्यक्ति को संक्रमित करने से पहले जिंदा रहता है। इस अध्ययन में कहा गया कि मौसम हालांकि, मानवीय व्यवहार को भी प्रभावित करता है जिससे वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है।     

Summer or winter weather does not play effective role in spread of Covid 19, Novel Coronavirus may Be More Fatal In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफसर देव नियोगी ने अध्ययन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, "कोरोना के प्रसार में मौसम का प्रभाव कम है। वहीं, इसमें अन्य पहलुओं जैसे लोगों की आवाजाही आदि संक्रमण के प्रसार में अधिक प्रभावी हैं। संक्रमण के प्रसार के सदंर्भ में विभिन्न कारकों को देखें तो मौसम आखिरी कारक है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer or winter weather does not play effective role in spread of Covid 19, Novel Coronavirus may Be More Fatal In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन में मौसम को हवा के तापमान के बराबर परिभाषित किया गया है जो तापमान और आर्द्रता का संयुक्त मूल्य है। वैज्ञानिकों ने इसी आधार पर मार्च से जुलाई 2020 के बीच अमेरिका के विभिन्न इलाकों के अलावा अन्य देशों, क्षेत्रों और दुनिया के स्तर पर कोरोना वायरस के प्रसार का विश्लेषण किया।      

विज्ञापन
Summer or winter weather does not play effective role in spread of Covid 19, Novel Coronavirus may Be More Fatal In Winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काउंटी और राज्य के स्तर पर शोधकर्ताओं ने मोबाइल फोन डाटा के आधार पर आवाजाही का अनुमान लगाते हुए कोरोना वायरस के प्रसार और मानव व्यवहार के संबंध की भी जांच की। इन मानकों पर विश्लेषण और संभावित त्रुटियों का आकलन करने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि कोविड-19 के प्रसार में मौसम का प्रभाव लगभग नहीं के बराबर है।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed