फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Longevity: ज्यादा मीठा खाते हैं तो उम्र से पहले ही दिखने लगेंगे बूढ़े, जानिए सबसे कारगर 'एंटी एजिंग' उपाय

Thu, 05 Oct 2023 12:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Oct 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
sugar intake and stress cause early aging know how to stay young forever
त्वचा को कैसे रखें स्वस्थ और जवां - फोटो : istock

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रोनिक बीमारियों, पर्यावरणीय नकारात्मक स्थितियों के कारण इंसानों की औसत आयु कम होती जा रही है। साल 2020 तक भारत में लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.73 साल रह गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस प्रकार से वैश्विक स्तर पर संक्रामक रोगों का जोखिम बढ़ा है, इसका भी हमारी उम्र और त्वचा पर असर देखा जा रहा है, इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी भी एक बड़ा जोखिम कारक है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, लंबी आयु चाहते हैं तो जरूरी है कि इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहें। हमारी जीवनशैली की कई चीजें न सिर्फ लाइफ एक्सपेक्टेंसी को कम कम कर रही हैं साथ ही शरीर को इस प्रकार से नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं जिससे काम उम्र उम्र में ही बूढ़े दिखने लग सकते हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अधिक चीनी खाने और तनाव के शिकार लोगों में इस तरह के जोखिम अधिक देखे जा रहे हैं।

sugar intake and stress cause early aging know how to stay young forever
ज्यादा मीठा खाने के नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा मीठी चीजें नुकसानदायक

ज्यादा मीठी या चीनी का सेवन करने को हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ डायबिटीज ही नहीं आपकी एजिंग को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। हमारी त्वचा कोलेजन और इलास्टिन से बनी होती है, जो इसे कोमल और मुलायम बनाती है। जब आप चीनी ज्यादा खाते हैं तो ये कोलेजन के क्रॉस-लिंकिंग का कारण बनती है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी त्वचा सख्त हो जाती है और इसकी लोच कम हो जाती है। आप जितना अधिक चीनी खाते हैं, ये त्वचा के लिए उतनी ही नुकसानदायक हो सकती है। 

sugar intake and stress cause early aging know how to stay young forever
तनाव लेने से बढ़ती है उम्र - फोटो : Pixabay

तनाव आपको बनाती है जल्दी बूढ़ा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ ज्यादा चीनी खाना ही नहीं, अगर आपका स्ट्रेस लेवल भी अधिक है तो ये स्थिति भी जल्दी उम्र को बढ़ाने वाला कारक हो सकती है। तनाव  की स्थिति पहले तो गुड हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती है, साथ ही लंबे समय तक तनाव का शिकार रहने के कारण कोशिकाओं में सूजन और डीएनए को क्षति भी पहुंचती है, ये स्थितियां उम्र बढ़ने की गति को तेज कर देती है। ज्यादा स्ट्रेस लेना मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक समस्याओं का भी बड़ा जोखिम कारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sugar intake and stress cause early aging know how to stay young forever
कैसे रहें स्वस्थ और जवां - फोटो : istock

कैसे कम करें ये जोखिम?

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित मेडिकल इंस्टीट्यूट में इंटर्नल मेडिसिन के डॉक्टर अभिनव शिखर बताते हैं, अगर आप बढ़ती उम्र को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक कर लें। अधिक चीनी और नमक दोनों की मात्रा अपने आहार में कम करें, इसके अलावा विटामिन सी-डी वाली चीजों की मात्रा को बढ़ाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
sugar intake and stress cause early aging know how to stay young forever
रोजाना करें व्यायाम - फोटो : Istock

नियमित व्यायाम सबसे कारगर एंटी-एजिंग

डॉक्टर बताते हैं, त्वचा की बढ़ती उम्र के रोकना चाहते हैं या फिर लंबी आयु चाहते हैं तो इसके लिए सबसे कारगर तरीका है कि आप दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम को शामिल करें। रोजाना करीब 40 मिनट का व्यायाम-जंपिग या योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करती है जो सीधे तौर पर आपमें गुड हार्मोंन्स का स्तर बढ़ाती है और ये आपके लिए एंटी-एजिंग सबसे कारगर एंटी-एजिंग हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed