फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: गैस और पेट फूलने की समस्या से रहते हैं परेशान? इन घरेलू उपायों को प्रयोग में लाकर आसानी से पा सकते हैं राहत

Sat, 05 Feb 2022 03:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Feb 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
stomach bloating and gas causes, home remedies for gas relief
पेट में गैंस की समस्या - फोटो : Pixabay

आहार और जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जो कई तरह की पेट से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके कारण पेट में गैस होने या पेट फूलने की समस्या होना काफी सामान्य है। गैस कई बार आंतों में फंस जाती है जिसके कारण आपको कई तरह की असहज करने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गैस के कारण पेट में तेज दर्द, ऐंठन, सूजन, जकड़न और यहां तक कि सूजन भी हो सकती है। गैस की लगातार बनी रहने वाली समस्या के कारण दस्त या कब्ज जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।



आमतौर पर कुछ दवाओं के माध्यम से गैस और पेट फूलने की दिक्कत को ठीक किया जा सकता है, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर इस तरह की समस्या बनी रहती है उन्हें अन्य विकल्पों के बारे में भी विचार करना चाहिए। दवाइयों का ज्यादा सेवन भी सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में कुछ  घरेलू उपाय भी प्रभावी तौर पर काम करते हैं। इनको प्रयोग में लाकर आप पेट की समस्याओं से बचे रह सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ साधारण लेकिन बेहद प्रभावी उपायों के बारे में जानते हैं। 

stomach bloating and gas causes, home remedies for gas relief
अजवाइन पेट के लिए है फायदेमंद - फोटो : pixabay

अजवायन से दूर होती है गैस की समस्या
अमर उजाला से एक बातचीत में न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अनूपमा श्रीवास्तव बताती हैं, वर्षों से दीदी-नानी गैस की समस्या को दूर करने के लिए अजवायन खाने की सलाह देती रही हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अजवाइन के बीजों में थायमोल नामक एक कंपाउंड होता है जो गैस्ट्रिक जूस को स्रावित कराने और पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। जिन लोगों को गैस या पेट फूलने की समस्या रहती है उन्हें दिन में एक बार गुनगुने पानी के साथ चम्मच अजवायन का सेवन करना चाहिए। 

stomach bloating and gas causes, home remedies for gas relief
सेब का सिरका पेट के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याओं में सेब के सिरके के लाभ
सेब का सिरका सेहत के लिए कई तरीके के फायदेमंद माना जाता है। पेट फूलने या गैस की समस्या को ठीक करने में भी इसे कारगर उपाय माना जा सकता है। गुनगुने पानी में एक-दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर इसका सेवन करने से पेट को ठीक रखने, विशेषकर गैस और कब्ज को ठीक करने में विशेष लाभ मिल सकता है। सेब का सिरका आपके पेट को हल्का बनाए रखने में भी सहायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stomach bloating and gas causes, home remedies for gas relief
पेट के लिए नींबू पानी पीने के फायदे - फोटो : Getty Images

नींबू-पानी पीने से होने वाले फायदे
वैसे तो वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है, पर पेट फूलने या गैस की समस्या को दूर करने में भी इसके अद्भुत लाभ हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि नींबू में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो हाइड्रोक्लोरिक एसिड के निर्माण को ट्रिगर करता है, जिससे भोजन का पाचन आसान होता है। रोज सुबह गर्म पानी के साथ एक नींबू का सेवन करने से गैस और सूजन को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
stomach bloating and gas causes, home remedies for gas relief
जीरा पानी-पीने के फायदे - फोटो : iStock

जीरे का पानी पेट के लिए लाभदायक
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की तमाम दिक्कतों में जीरे का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या अक्सर बनी रहती है उनके लिए खाली पेट जीरे का पानी पीना सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक हो सकता है। जीरा में कई ऐसे आवश्यक यौगिक होते हैं जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करके भोजन के बेहतर पाचन में मदद करते हैं। इसके लिए रात में 1-2 चम्मच जीरा को पानी में भिगो कर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। गैस और पेट फूलने की समस्या में इसे काफी मददगार माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed