फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stealth Omicron Alert: आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी चकमा दे रहा है 'स्टील्थ ओमिक्रॉन', जानें कैसे करें खुद का बचाव

Mon, 24 Jan 2022 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Jan 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Stealth Omicron Alert how to safe of Stealth Omicron virus
स्टील्थ ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। विकसित से लेकर विकासशील देश तक इस वायरस के आगे घुटने टेकते हुए नजर आ रहे हैं। भारत में भी इस कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट ने काफी लोगों को इसका शिकार बनाया। वहीं, अब तक काफी बड़ी संख्या में लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इन सबके बीच कोरोना वायरस के कई नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। जो हर किसी के लिए चिंता का विषय है। विशेषज्ञ से लेकर आम आदमी तक इस कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से परेशान है। वहीं, इसी कड़ी में इसका एक नया स्ट्रेन और सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और इससे बचाव के तरीकों के बारे में...

Stealth Omicron Alert how to safe of Stealth Omicron virus
स्टील्थ ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : पीटीआई

सामने आई ये उप-प्रजाति

  • दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्वरूप 'स्टील्थ ओमिक्रॉन' यूरोप में मिला है। सबसे खास बात कि इस बीए.2 स्ट्रेन से खतरा ज्यादा है और ऐसा इसलिए क्योंकि ये गुप्त स्वरूप आरटी-पीआर टेस्ट में भी पकड़ नहीं आ रहा है। ऐसे में यूरोप में कोरोना की नई लहर आने का खतरा तक पैदा हो गया है। ब्रिटेन की तरफ से कहा गया है कि ओमिक्रॉन की इस नई उप-प्रजाति का पता चला है, और ये आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी पकड़ नहीं आता है।
Stealth Omicron Alert how to safe of Stealth Omicron virus
स्टील्थ ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : PTI

ऐसे करें अपना बचाव:-

टीकाकरण सबसे जरूरी

  • कोरोना और इसके वैरिएंट से बचने के लिए हर किसी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। अपनी और खुद की सुरक्षा के लिए आप टीकाकरण जरूर करवाएं। कोरोना वैक्सीन को विशेषज्ञ पूरी तरह सुरक्षित और पूरी तरह असरदार बता चुके हैं। ऐसे में बिना घबराएं हर किसी को अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stealth Omicron Alert how to safe of Stealth Omicron virus
स्टील्थ ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : iStock

मास्क पहनना न छोड़ें

  • कोरोना से बचाव के लिए मास्क को सबसे बेहतर बताया गया है। एन95 मास्क, कपड़े वाला मास्क और सर्जिकल मास्क आप पहन सकते हैं। वहीं, डबल मास्किंग भी एक बेहतर विकल्प है। दफ्तर में, घर के बाहर, लोगों से मिलते समय आदि जगहों पर मास्क पहनकर रखें, और साथ ही इसे समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन
Stealth Omicron Alert how to safe of Stealth Omicron virus
स्टील्थ ओमिक्रॉन से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay

सामाजिक दूरी

  • कोरोना के जिस तरह से नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, ऐसे में हर किसी को उचित दूरी का ख्याल रखना चाहिए। घर के बाहर, दुकानों में, दफ्तर में, सार्वजनिक परिवहन में, मॉल में आदि जगहों पर एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा हाइजीन का ख्याल रखें और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल जरूर करें।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed