हरी सब्जियां और साग, विशेषकर पालक का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता रहा है। पालक आयरन, विटामिन्स के साथ कई प्रकार के खनिजों और पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत माना जाता है, जिसका सेवन शरीर को कई तरह के लाभ दे सकता है। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है, पालक उनके लिए भी वरदान माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि तमाम पोषक तत्वों का खजाना पालक, कुछ स्थितियों में आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप ज्यादा लाभ प्राप्त करने के चक्कर में रोजाना पालक खाते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
जानना जरूरी: आयरन-पोषक तत्वों का भंडार है पालक, पर इसका अधिक सेवन है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी स्टोन का बढ़ जाता है खतरा
अगर आप भी पालक से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करते रहते हैं तो इसके कारण किडनी स्टोन बढ़ने का खतरा हो सकता है। पालक उन हरी सब्जियों में से एक है जिसमें सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सालिक एसिड होता है। बहुत अधिक पालक खाने से कैल्शियम-ऑक्सालेट का निर्माण होने लगता है, जिससे किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। ऑक्सालेट को किडनी अच्छी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है जिसके कारण पथरी बन सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों के साथ रिएक्शन
पालक का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर की दवाइयां, विशेषकर खून को पतला करने वाली दवाइयों के प्रभाव को कम कर सकती है। पालक में उच्च स्तर में विटामिन-के होता है, जो रक्त को पतला करने की प्रभावशीलता को कम करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है, उन्हें स्ट्रोक के खतरे से बचाव के लिए ब्लड थिनर दिए जाते हैं। पालक का अधिक सेवन इन दवाइयों को बेअसर कर सकता है।
कैल्शियम का अवशोषण हो सकता है प्रभावित
कुछ शोध बताते हैं कि ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन खनिजों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। ऑक्सालेट एक एंटीन्यूट्रिएंट है। पालक में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, शोध बताते हैं कि अधिक मात्रा में पालक खाना कैल्शियम जैसे खनिजों के अवशोषण में भी बाधा डाल सकता है। कैल्शियम की कमी के कारण दांत-हड्डियों से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
मेटाबॉलिज्म की समस्या
पालक के नियमित सेवन के कारण आपको मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर को पालक को पचाने के लिए अधिक समय चाहिए होता है, ऐसे में इसका रोजाना सेवन पेट में सूजन, गैस और ऐंठन का कारण बन सकता है। पालक का सेवन जितना फायदेमंद है, वहीं इसकी अधिकता शरीर में कई प्रकार की गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है, इस बारे में सावधानी बरतनी चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।