फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी को करना हो मजबूत तो करें इस जूस का सेवन, मिल सकते हैं और भी कई फायदे

Fri, 01 Jan 2021 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Spinach juice can strengthen immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में हमारा स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। कई तरीके की बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही इंसान को अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में हमें अपने खानपान का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खानपान में जरा भी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत रहना तो वैसे ही काफी जरूरी है क्योंकि इस कोरोना काल में अगर इस वायरस को मात देनी है तो इसका मजबूत होना बेहद जरूरी है। तो चलिए आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताते हैं, जो आपको फायदा दे सकता है।

Spinach juice can strengthen immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमें स्वस्थ रहने के लिए कहा जाता है कि फलों के जूस का सेवन करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक भी आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद कर सकता है। पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैगनीज, मैग्नीशियम और आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए पालक का सेवन करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा भी दी जाती है।

Spinach juice can strengthen immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक खाने के कई फायदे तो हैं, लेकिन पालक का सेवन करना हर कोई अच्छा नहीं मानता। ऐसे में आप इसका जूस बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है और साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। पालक के इस जूस का सेवन रोजाना सुबह उठने के बाद किया जा सकता है, जिसके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spinach juice can strengthen immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पालक का जूस हमारे इम्यून सिस्टम को तो मजबूत करता ही है, साथ ही ये हमें कई प्रकार के रोगों से भी बचाने में मदद करता है। इसका जूस तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं है और ये पलभर में तैयार भी हो जाता है यानी कम मेहनत के शरीर को दोगुने फायदे। जूस बनाने के लिए आपको पालक और पानी ही चाहिए। आपको करना ये है कि सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ कर लें और फिर उसे साफ पानी में कई बार धो लें।

विज्ञापन
Spinach juice can strengthen immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके बाद पालक को काट लें और फिर जूसर में डालकर पीस लें। इस दौरान अगर पीसा हुआ पालक गाढ़ा होता है, तो इसमें पानी डालकर इसे हल्का जूस लायक कर लें। इसके बाद अगर आप चाहते हैं तो इसमें हल्का नमक मिला सकते हैं और नहीं तो ये बिना नमक के भी सेवन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed