{"_id":"5d9326568ebc3e93d56cc777","slug":"special-attention-on-food-in-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में खानपान पर रखें विशेष ध्यान, इन चीजों का न करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नवरात्र में खानपान पर रखें विशेष ध्यान, इन चीजों का न करें सेवन
Tue, 01 Oct 2019 04:41 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 01 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में उपवास रखते वक्त बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों का मानना है कि लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। खानपान की अनियमितता से शारीरिक दुर्बलता हो सकती है।
डॉ अनुरुद्ध वर्मा
- फोटो : amar ujala
होम्योपैथिक कौंसिल के पूर्व सदस्य डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का कहना है कि होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो व्रत में उसे बंद न करें। व्रत के दौरान बाजार के खाने से बचे। कम मात्रा में फलाहार लें। इससे शरीर में फैट नहीं आएगा और पौष्टिक तत्व मिलते रहेंगे। व्रत धारण करके मोटापे को कम किया जा सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब कम कैलोरी वाली खाद्य सामग्री का प्रयोग किया जाए।
सेल्वी वर्मा
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू की डायटीशियन सेल्वी वर्मा ने बताया कि व्रत में कम घी में बने आहार, फल और सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर युक्त आहार खाने से मोटापा जल्दी कम होने लगता है। व्रत में सुबह फल लेना चाहिए। इसके बाद कुट्टू के आटे से बना चिल्ला, दूध और एक सेब खाना चाहिए। कोशिश करें कि अलग-अलग वक्त अलग-अलग फल का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का रखें ध्यान
- नवरात्र में दैनिक दिनचर्या को नियमित रखें।
- व्रत के दौरान सूखे मेवे, हरी सब्जियां, मौसमी, पनीर एवं रेशेदार चीजें ज्यादा प्रयोग करें।
- पानी, नीबू पानी, नारियल पानी, फलों का जूस प्रयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
- चीनी के बजाय गुड़ या खजूर का प्रयोग करें।
- पर्याप्त नींद लें। योग एवं व्यायाम नियमित रूप से करते रहें, तनाव से दूर रहें।
- नमक के स्थान पर सेंधा नमक का प्रयोग करें ।

- फोटो : अमर उजाला
ये न करें
- तली-भुनी, वसा युक्त बाजार का भोजन, बाजार की व्रत वाली थाली के प्रयोग से बचें।
- चीनी के प्रयोग से बचें, नमक का अधिक प्रयोग न करें। मसालों एवं तेल के प्रयोग में सावधानी बरतें। रिफाइंड तेल का प्रयोग न करें। गरिष्ठ व मांसाहारी आहार न लें।