फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: त्वचा में ऐसे बदलाव हाई कोलेस्ट्रॉल का हो सकते हैं संकेत, गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Sat, 02 Oct 2021 07:22 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 02 Oct 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
signs of high cholesterol in skin, all you need to know
त्वचा के इन संकेतों पर रखें नजर - फोटो : iStock

कोरोना के इस दौर ने हमारी जीवनशैली को बदलकर रख दिया है। वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास आदि के चलते लोगों को अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। समय की कमी और काम की थकान के चलते ज्यादातर लोग घर पर खाना नहीं बना पाते हैं, नतीजतन उन्हें बाहर के खाने पर निर्भर रहना पड़ता है। बाहर का खाना अक्सर अस्वस्थकर और एडेड शुगर, अतिरिक्त तेल और संतृप्त वसा से युक्त होता है, जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी यहीं से शुरू होती है, जिसे हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है।



विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। पर सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि क्या आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है? अगर हां, तो इसकी पहचान कैसे की जाए? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

signs of high cholesterol in skin, all you need to know
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हो सकता है खतरनाक - फोटो : Pixabay

हृदय के लिए काफी खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल  धमनियों में संकुचन का कारण बनता है जिससे रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के उपायों को प्रयोग में लाकर हृदय रोगों के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सबसे पहले आपको कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के लक्षणों के बारे में जानना होगा। अक्सर हाथ, नाक और घुटने में होने वाले बदलाव के आधार पर कोलेस्ट्रॉल  बढ़ने की समस्या का पता लगाया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं। 

signs of high cholesterol in skin, all you need to know
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकती हैं कई समस्याएं - फोटो : Pixabay

हाई कोलेस्ट्रॉल के क्या लक्षण होते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल के आमतौर पर काई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक की समस्या होने पर ही इस बारे में पता चल पाता है। हालांकि यदि आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रह चुकी हो तो आपको भी सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य स्थितियों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है, जिनके बारे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। 

  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग।
  • जिन लोगों का वजन अधिक हो।
  • बहुत अधिक धूम्रपान करने वाले लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
signs of high cholesterol in skin, all you need to know
कोलेस्ट्रॉल के हो सकते हैं ऐसे संकेत - फोटो : iStock

त्वचा में हो सकते हैं ऐसे बदलाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को समय पर प्रबंधित न किया जाए तो यह धमनियों में रुकावट पैदा कर सकती है जिससे हृदय की तमाम बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर में त्वचा पर कुछ बदलाव दिखाई देते हैं जिनके आधार पर इसका पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उनकी कोहनी, घुटनों, हाथों और पैरों पर छोटे-छोटे पीले या लाल रंग के दाने या उभार हो सकते हैं। अक्सर लोग इन दानों को देखकर पिंपल्स के साथ भ्रमित हो सकते हैं। समय के साथ यह छोटे दाने थोड़ी बड़ी गांठ का रूप भी ले सकते हैं, जोकि ज्यादातर दर्द रहित होते हैं। 

विज्ञापन
signs of high cholesterol in skin, all you need to know
कोलेस्ट्रॉल से बचाव के लिए करें पौष्टिक आहार का सेवन - फोटो : iStock

हाई कोलेस्ट्रॉल से कैसे करें बचाव?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हम सभी अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार कर लें तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए स्वस्थ वसा वाले आहार जैसे मछलियों नट्स, देसी घी, नारियल के तेल या सरसों का तेल का सेवन करें। संतृप्त वसा और पैक्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से करें। नियमित रूप से व्यायाम करें और भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं।


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed