फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में ज्यादा पीते हैं अदरक की चाय तो संभल जाएं, फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

Sun, 08 Nov 2020 04:40 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
side effects of excessive intake of ginger tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में लोग चाय पीना खूब पसंद करते हैं। यहां अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। सर्दियों के मौसम में तो लोगों को अदरक की चाय ज्यादा पसंद आती है, क्योंकि इससे सर्दियों में होने वाली सामान्य बीमारियों (सर्दी-खांसी) में राहत मिलती है। हालांकि अदरक की चाय का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप अदरक की चाय के शौकीन हैं तो यह जरूरी है कि आप उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानें। आइए जानते हैं अदरक की चाय के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में... 

side effects of excessive intake of ginger tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी को भी दिनभर में पांच ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप अदरक की चाय पीते हैं तो एक कप चाय में 1/4 चम्मच अदरक काफी होता है। गर्भवती महिलाओं को तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें दिनभर में 2.5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे गर्भावस्था के दौरान अदरक की चाय न लें तो ज्यादा बेहतर है। 

side effects of excessive intake of ginger tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको दिनभर में 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। अदरक के ज्यादा सेवन से आपकी पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खाली पेट अदरक की चाय तो बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of excessive intake of ginger tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक की चाय का अधिक सेवन बेचैनी और नींद न आने का कारण बन सकता है। इसके ओवरडोज यानी ज्यादा सेवन से दस्त, मतली और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा अदरक के सेवन से ब्लड शुगर का स्तर भी कम हो सकता है। इसलिए अदरक की चाय के शौकीन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed