आंवले को सेहत के लिए सबसे लाभदायक चीजों में से एक माना जाता है। आयुर्वेद के दो सबसे प्रमुख ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में तो इसे ऊर्जादायक जड़ी-बूटी के रूप में वर्णित किया गया है। भारत में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसने आंवले का नाम न सुना हो। घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और ये एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। यह डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आंवला बेहद ही फायदेमंद है। इसके अलावा इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने वाला भी माना जाता है। आइए जानते हैं आंवले के पांच बड़े फायदों के बारे में...
आंवले के सेवन के पांच बड़े फायदे, इन बीमारियों का रामबाण इलाज है यह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन