फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सुबह का ये पसंदीदा नाश्ता कहीं बिगाड़ न दे सेहत, क्या आप भी खाते हैं चाय के साथ रस्क और ब्रेड?

Fri, 30 Jun 2023 10:25 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Jun 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Side effects of eating rusk and white bread in the morning, refined wheat flour side effects in hindi
रस्क खाने से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे दैनिक आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सुबह का नाश्ता होता है। शोध पुष्टि करते हैं कि जो लोग सुबह भरपेट पौष्टिक आहार से भरपूर नाश्ता करते हैं वह कम बीमार होते हैं और इससे संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर रखा जा सकता है। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग सुबह ब्रेड-रस्क जैसी चीजों को खाना अधिक पसंद करते हैं। क्या ये सेहत के लिए फायदेमंद है, इसे अच्छा नाश्ता माना जा सकता है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम में से ज्यादातर लोगों को चाय में रस्क-ब्रेड को डुबाकर खाना पसंद होता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्रेड और रस्क दोनों को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक पाया गया है।

आइए जानते हैं कि इससे क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

Side effects of eating rusk and white bread in the morning, refined wheat flour side effects in hindi
रस्क में ब्रेड से भी अधिक कैलोरी होती है - फोटो : Pixabay

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ ऋचा अवस्थी कहती हैं, रस्क और ब्रेड दोनों हमारे लिए नुकसानदायक है, दुर्भाग्य से लगभग हर घर में इनका रोजाना सेवन किया जाता रहा है। भले ही ये आपको स्वादिष्ट लगते हैं और नाश्ते में पेट भर देते हैं पर इसमें मौजूद कई चीजें पाचन से लेकर पूरी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

रस्क-ब्रेड में ट्रांस फैट, एडिटिव्स, एडेड शुगर और ग्लूटेन होता है, जो धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है। 

Side effects of eating rusk and white bread in the morning, refined wheat flour side effects in hindi
मोटापे का खतरा - फोटो : iStock

अधिक कैलोरी-मेटाबॉलिज्म का खतरा

अध्ययन के अनुसार रस्क में ब्रेड से भी अधिक कैलोरी होती है। लगभग 100 ग्राम रस्क में लगभग 407 किलो कैलोरी हो सकती है। अधिक कैलोरी वाली चीजें न सिर्फ वजन को बढ़ाती हैं साथ ही इससे ब्लड शुगर के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। 

रस्क बिस्कुट बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली मुख्य सामग्रियों में खमीर, चीनी, तेल और मैदा हैं, ये सभी हमारे लिए नुकसानदायक हैं। इसे तैयार करने के लिए स्टेलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे इसे सख्त और कुरकुरा बनाया जा सके। इन चीजों के सेवन से डायरिया, कब्ज और मेटाबॉलिज्म की समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side effects of eating rusk and white bread in the morning, refined wheat flour side effects in hindi
व्हाइट ब्रेड से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

ब्रेड भी हानिकारक

रस्क की ही तरह अगर आप चाय के साथ ब्रेड भी खाते हैं तो इसके भी कई नुकसान हैं। व्हाइट ब्रेड, अत्यधिक प्रोसेस्ड आटा और एडिटिव्स जैसे अस्वास्थ्यकर चीजें से बनाए जाते हैं। बहुत अधिक सफेद ब्रेड का सेवन मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड चीजों के सेवन से शरीर की सूजन प्रतिक्रिया बढ़ सकती है जिससे कि आंतों के माइक्रोबायोम की दिक्कतों के बढ़ने का भी खतरा रहता है। 

विज्ञापन
Side effects of eating rusk and white bread in the morning, refined wheat flour side effects in hindi
बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल - फोटो : iStock

इस तरह के नाश्ते से बढ़ सकता है मोटापा-शुगर लेवल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप अक्सर रस्क-ब्रेड या मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे सबसे बड़ा दुष्प्रभाव वजन बढ़ने की समस्या के रूप में देखा जाता है। आहार के पाचन के दौरान इन चीजों से तेजी से शरीर में ग्लूकोज का स्तर भी बढ़ने लगता है जोकि डायबिटीज के रोगियों के लिए जोखिम कारक हो सकता है। हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ते का ही चयन करें, रस्क-ब्रेड के अधिक या रोजाना सेवन से बचना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed