{"_id":"5c711d48bdec2273934e2376","slug":"side-effect-of-fat-on-making-love-and-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसर्चः कहीं बढ़ता मोटापा बेडरूम में आपके 'प्यार' को कम तो नहीं कर रहा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रिसर्चः कहीं बढ़ता मोटापा बेडरूम में आपके 'प्यार' को कम तो नहीं कर रहा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोटापा न जाने कितनी बीमारियों को न्यौता देता है। मोटापे से हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी कई बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मोटापे के चलते आपकी सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर अभी आप सतर्क नहीं हुए तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है और ऐसा हम नहीं बल्कि एक शोध में यह बात सामने आई है। आइए जानते हैं किस तरह मोटापा आपके सेक्स लाइफ को बर्बाद कर रहा है।
2 of 5
Fat person
न्यूयॉर्क की न्यूयॉर्क बफैलो यूनिवर्सिटी में की गई एक स्टडी में कहा गया है कि मोटापे की वजह से सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, स्टडी के मुताबिक मोटापे की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल प्रभावित हो जाता है। बता दें कि टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पुरुषों की कामेच्छा को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
3 of 5
fat and thin
जैसे-जैसे पुरुषों में वजन बढ़ने या फैट की समस्या बढ़ती जाती हैं वैसे-वैसे उनमें इंफर्टिलिटी का खतरा भी बढ़ता है। शोध के मुताबिक मोटापे की वजह से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो सकती है। अमेरिका में न्यूयॉर्क ऑफ बफैलो के मुताबिक मोटे लोगों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की 50 फीसदी की कमी देखी गई जो कि इंफर्टिलिटी का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
intimate tips
मोटापे को अक्सर आलस और निष्क्रिय जीवनशैली से जोड़ा जाता है। जब आपका वजन बढ़ जाता है तो किसी काम को करने में जल्दी थकावट महसूस होने लगती है। मोटे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता कम होती है। ऐसे में वो चाहकर भी साथी के साथ सेक्स करते समय पूरी तरह सहयोग नहीं कर पाता है। इसके साथ ही वो इरेक्शन की समस्या से भी ग्रस्त होता है।
विज्ञापन
5 of 5
1
इसी कारण मोटापे के चलते टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल कम हो जाता है और इस वजह से सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की हड्डियों को मजबूत बना उसका विकास करने में मदद करता है। प्यूबर्टी यानी यौवन के स्तर पर पहुंचने पर यह हॉर्मोन बढ़ने लगता है और फिर बढ़ती उम्र के साथ घटता रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।