फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे पर हुई नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, इसलिए होते हैं आप मोटे और बढ़ता है वजन

Mon, 25 Feb 2019 05:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 25 Feb 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
obesity affect on health and body
Fat person

मोटापे की समस्या से हर कोई परेशान है। गलत लाइफस्टाइल, खराब खान-पान के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। लोगों में बढ़ते मोटापे को लेकर अलग-अलग रिसर्च संस्थानों में रिसर्च किया गया, जिसमें कई अनुमान लगाए गए। हाल ही में अमेरिका में हुए एक रिसर्च में बढ़ते मोटापे का कारण खोजा गया है। शोधकर्ताओं ने ऐसे जीन्स का पता लगाया है जिन्हें मोटापे के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। आइए जानते हैं मोटापे पर हुई इस नई रिसर्च के बारे में।

obesity affect on health and body
Fat person

जर्नल नेचर जेनेटिक्स में प्रकाशित इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने क्रोमोसोम पर 24 कोडिंग जींस का पता लगाया जिनमें से 15 सामान्य थे, जबकि 9 दुर्लभ थे। ये जींस कमर और कूल्हे के आकार के अनुपात को पूर्वनिर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। दरअसल, जिन लोगों में कमर और कूल्हे का अनुपात ज्यादा होता है उनमें मोटापे से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त होने की आशंका ज्यादा रहती है। 

obesity affect on health and body
obesity

अलग-अलग प्राणियों पर किए गए प्रयोगों के बाद अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे जींस का पता लगाया है जो मनुष्यों के शरीर के आकार, आकृति, ऊंचाई और मोटापे को प्रभावित करते हैं। रिसर्च में मिले नतीजों से यह समझने में मदद मिलेगी कि जींस किस तरह यह पहले से ही तय कर देते हैं कि अमुक शख्स मोटा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
obesity affect on health and body
Obesity

रिसर्च में अहम भूमिका निभाने वाली कैरी ई नॉर्थ का कहना था पहली बार हमें यह जानने का मौका मिला है कि किस तरह जींस शरीर में फैट के फैलाव को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसे समझने के बाद हम मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के ज्यादा प्रभावी इलाज खोजने में कामयाब होंगे। 

विज्ञापन
obesity affect on health and body
obesity

रिसर्च में ऐसे जेनेटिक पाथवेज और जींस सेट के बारे में पता चला जो न केवल जीवों के मोटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं बल्कि शरीर में फैट टिशू के वितरण, बोन ग्रोथ और एडिपोनोक्टिन नामके हॉर्मोन को नियंत्रित करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed