फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली वैज्ञानिक ने कहा: हमारा अगला लक्ष्य कैंसर

Fri, 19 Mar 2021 07:15 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
scientist who made coronavirus vaccine said that our next goal is cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का टीका बनाना कोई आसान काम नहीं था। आमतौर पर किसी भी बीमारी के लिए वैक्सीन बनाने में 5-7 साल का समय लग जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की और एक साल के अंदर ही कोरोना की वैक्सीन बनाकर दुनिया को चौंका दिया। फिलहाल दुनिया के कई देशों में इस बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है। हालांकि कोरोना के अलावा और भी कई गंभीर बीमारियां हैं, जिनके टीके अब तक नहीं बन पाए हैं। इसमें कैंसर जैसी घातक बीमारी भी शामिल है। अब कोरोना के लिए सबसे पहले टीका विकसित करने वाली एक वैज्ञानिक ने कहा है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और अब इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल एक और बड़ी वैश्विक बीमारी कैंसर के इलाज के लिए किया जाएगा। 

scientist who made coronavirus vaccine said that our next goal is cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस वैज्ञानिक का नाम ओजलेम तुरेसी है। वह उगुर साहिन की पत्नी हैं। दोनों ने मिलकर जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की स्थापना की है। फिलहाल फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन का इस्तेमाल अमेरिका समेत कई देशों में किया जा रहा है। इस वैक्सीन को काफी सुरक्षित और प्रभावी बताया जा रहा है। 

scientist who made coronavirus vaccine said that our next goal is cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन ने पिछले साल दिसंबर में बायोनटेक की एमआरएनए वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी और इसके एक हफ्ते बाद अमेरिका में भी इसकी मंजूरी मिल गई थी। दुनियाभर में लाखों लोग अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर के साथ संयुक्त रूप से विकसित बायोएनटेक का टीका लगवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist who made coronavirus vaccine said that our next goal is cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल उगुर साहिन और ओजलेम तुरेसी को चीन में फैल रहे वायरस यानी कोविड-19 के बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी के इलाज के लिए उस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का प्रयास किया, जिसपर वे करीब 20 साल से शोध कर रहे थे। 

विज्ञापन
scientist who made coronavirus vaccine said that our next goal is cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोएनटेक कंपनी फिलहाल ट्यूमर के इलाज के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इस्तेमाल करने पर काम कर रही है। ओजलेम तुरेसी ने एक साक्षात्कार में कहा है, 'अगर आपके पास असाधारण टीम है, तो साहसी फैसले लेने के नतीजे अच्छे मिलते हैं। इससे आप अपने सामने आने वाली समस्याओं और अड़चनों से तत्काल निपट सकते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed