फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: रनिंग करने की आदत आपके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, जानिए इसके लाभ

Fri, 29 Apr 2022 10:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Running Benefits For Physical Mental Health, daily running ke fayde
रनिंग करने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : pixabay

बेहतर फिटनेस के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत आवश्यक मानी जाती है। शोध बताते हैं कि अगर आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते रहते हैं तो आपमें मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग सहित कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठे रहने या आराम तलबी जीवन व्यतीत करने की आदत ने लोगों को समय के साथ बीमार कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने स्तर पर शारीरिक सक्रियता का विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। यदि आप गठिया, कमजोरी अधिक मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं तो रोजाना वॉक और यदि आप स्वस्थ हैं तो रनिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाएं।



रनिंग यानी कि दौड़ने की आदत आपके फिटनेस के लिए बहुत लाभप्रद मानी जाती है। कई अध्ययनों में यहां तक कहा गया है कि दौड़ने की आदत, उम्र बढ़ती है। साल 2018 के एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल वालों की तुलना में रोजाना रनिंग करने वाले लोगों में तमाम स्वास्थ्य कारणों से मृत्युदर लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक कम होता है। आइए जानते हैं कि दिनचर्या में रनिंग की आदत को शामिल करने से आपको किस-किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?

Running Benefits For Physical Mental Health, daily running ke fayde
रनिंग करने से कम होता है रोगों का जोखिम - फोटो : iStock

रोजाना रनिंग की बनाएं आदत

शोध से पता चलता है कि रोजाना रनिंग की आदत मृत्यु के प्रमुख कारण माने जाने वाले हृदय रोगों के जोखिम को कई गुना तक कम कर सकती है। कुछ अध्ययन यह भी कहते हैं कि सप्ताह भर में अगर आप 4.5 घंटे तक की भी रनिंग कर लेते हैं तो इसके सेहत पर कई तरह के सकारात्मक लाभ देखे जो सकते हैं। रनिंग करना, हाई इंपैक्ट वाला एक्सरसाइज है, धीरे-धीरे इसकी आदत बनाएं और समय के साथ गति और अवधि दोनों को बढ़ा सकते हैं। 

Running Benefits For Physical Mental Health, daily running ke fayde
रोजाना रनिंग की बनाइए आदत - फोटो : Pixabay

कई स्वास्थ्य जोखिमों को कर देता है कम

हर दिन दौड़ने से आपके स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना मध्यम गति से केवल 5 से 10 मिनट रनिंग करने की आदत आपको कई प्रकार के जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है। 

  • दिल का दौरा या स्ट्रोक से मृत्यु का कम जोखिम
  • हृदय रोग का खतरा कम होता है।
  • कैंसर के विकास का कम जोखिम होता है।
  • अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसे न्यूरोलॉजिकल रोगों से बचाव में सहायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Running Benefits For Physical Mental Health, daily running ke fayde
रनिंग करने से ठीक रहता है मूड - फोटो : Pixabay

नींद और मूड विकारों में लाभदायक

शोध बताते हैं कि रोजाना रनिंग करने की आदत आपके शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक है। विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना रनिंग करने वाले लोगों में नींद और मूड संबंधी विकारों को जोखिम काफी कम होता है।

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो युवा तीन सप्ताह तक हर सुबह मध्यम-तीव्रता की गति से 30 मिनट तक रनिंग करते थे, उनमें अन्य लोगों की तुलना में नींद की गुणवत्ता, मनोदशा और एकाग्रता क्षमता काफी अच्छी पाई गई। 



------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed