फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद कर सकते हैं रक्तदान? जानें क्या है विशेषज्ञों की राय

Mon, 22 Mar 2021 12:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
rules for blood donation after covid-19 vaccine
blood donation - फोटो : blood donation

कोविड-19 की दूसरी लहर देश के तमाम हिस्सों में तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार ने लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण के अभियान को और तेज कर दिया है। इस बीच लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं? वैक्सीन कितनी प्रभावी है, इसका प्रभाव शरीर में कब तक बना रहता है और क्या वैक्सीन लेने के बाद हम पूरी तरह से सुरक्षित हैं? लोगों के मन में एक सवाल यह भी आ रहा है कि क्या वैक्सीन लेने के बाद रक्तदान किया जा सकता है? इस बारे में राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (एनबीटीसी) ने हाल में एक आदेश जारी किया है, आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है?

rules for blood donation after covid-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब कर सकेंगे रक्तदान
एनबीटीसी के मुताबिक यदि आपने वैक्सीन ले ली है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सतर्कता बरतना छोड़ दें। 28 दिनों के अंतराल पर वैक्सीन की दो खुराक दी जाती है। टीके की दोनों खुराक लेने के 28 दिनों बाद ही रक्तदान किया जा सकता है। यानी कि यदि आपने अभी सिर्फ एक ही खुराक ली है तो फिर करीब 56 दिनों के बाद ही आपके लिए रक्तदान करना उपयोगी माना जा सकता है। रक्तदान लेने से पहले संबंधित चिकित्सकों को भी इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

rules for blood donation after covid-19 vaccine
blood donation

28 दिनों का इंतजार क्यों?
एनबीटीसी के विशेषज्ञों का कहना है कि टीके की दूसरी खुराक लेने के करीब 14 दिनों के बाद से शरीर में एंटीबॉडी का प्रभाव शुरू होता है। 28 दिनों से पहले किए गए रक्तदान का सामान्यरूप से असर नहीं होता है और इससे रक्त प्राप्त करने वाले को कोरोना से भी संभावित सुरक्षा भी नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rules for blood donation after covid-19 vaccine
शराब - फोटो : PTI

टीकाकरण के बाद क्या करने से बचें
विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण के बाद आपको कुछ बातों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। टीका लगवाने के बाद धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतने में किसी प्रकार की कोताही नहीं करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed