चावल, भारत में भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाने वाला चावल शरीर के लिए कई प्रकार से विशेष लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय स्वास्थ्य और पाचन को ठीक रखने के साथ चावल का सेवन शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकता है। चावल के साथ इसके पानी को भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब हम चावल को पानी में भिगोते हैं, तो कुछ देर बाद पानी में अपारदर्शी सफेद तरल जमा हो जाता है जिसे आमतौर पर फेंक दिया जाता है। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है यह पानी स्वास्थ्य लाभ वाले आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है।
काम की बात: चावल के पानी के हैं गजब के स्वास्थ्य लाभ, त्वचा और बालों के लिए विशेष फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों के लिए फायदेमंद
क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार चावल का पानी इनोसिटोल का एक समृद्ध स्रोत है। इनोसिटोल एक एंटीऑक्सिडेंट है जिसे बालों के लिए विशेष आवश्यक माना जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-बी और ई जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।
पाचन को बेहतर बनाने में सहायक
चावल का पानी फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। फाइबर मल त्याग की क्रिया को बढ़ावा देने के साथ कब्ज को कम करता है जिससे पाचन तंत्र साफ और स्वस्थ बना रहता है। पाचन तंत्र के ठीक प्रकार से काम करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों से मुक्त रहता है।
बेहतरीन एनर्जी बूस्टर
जिन लोगों को अक्सर थकान की समस्या बनी रहती है, उनके लिए पके हुए चावल से निकलने वाले पानी को विशेष फायदेमंद माना जाता है। हर सुबह एक गिलास चावल का पानी पिने से न सिर्फ आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं साथ ही यह आपके लिए कैफीन मुक्त एनर्जी बूस्टर ड्रिंक का विकल्प भी हो सकता है।
चावल के पानी में अमीनो एसिड, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए एंटी-एजिंग के रूप में काम कर सकते हैं। चावल का पानी पिने से समय के साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों का खतरा कम हो जाता है। इतना हीं नहीं यह त्वचा को लंबे समय तक ढीला होने से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।