दूध हर व्यक्ति की डाइट का अहम हिस्सा होता है। केवल दूध ही क्यों हर तरह के डेयरी प्रॉडक्ट रोजाना ही खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन बात यदि दूध की करें तो यदि आप भी इस तरह का दूध उपयोग करते हैं तो आपको ना केवल सावधान होने की जरूरत है बल्कि इसका इस्तेमाल तकरीबन बंद करने की भी आवश्यकता है। इस तरह का दूध उपयोग करने वालों को स्वास्थ्य संबंधी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा मंडराता है। आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह का दूध आपकी सेहत के लिए है बेहद खतनाक?
क्यों नहीं पीना चाहिए कच्चा दूध? जानिए कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कच्चे दूध की। आपने अक्सर सुना होगा कि कच्चा दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एलर्जी से बचाव होता है। इसके अलावा, कच्चा दूध त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है लेकिन ये बातें पूरी तरह से सही नहीं हैं। दरअसल, कच्चा दूध आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
गाय, भैंस, बकरी और भेड़ के कच्चे दूध में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। अमेरिका के फूड एंड ड्रग विभाग का कहना है कि ये बैक्टीरिया खतरनाक भीहैं। इन बैक्टीरिया की वजह से आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। दरअसल, कच्चे दूध में साल्मोनेला, ई. कोली, लिस्टेरिया और कैम्पिलोबैक्टर जैसे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।