Medically Reviewed by Dr. Sandeep Khasa
डिग्री - एम.बी.बी.एस
हार्ट अटैक से फिल्म अभिनेताओं की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले महीने ही बिग बॉस 13 के विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ था और अब कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह अभी महज 46 साल के थे। विशेषज्ञ कहते हैं कि हृदय रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। इसकी वजह से हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। आमतौर पर यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन अब कम उम्र के लोगों को भी यह तेजी से अपनी चपेट में ले रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की बदली हुई लाइफस्टाइल है, जो हार्ट अटैक की समस्या को बढ़ा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती किसी को भी नहीं करनी चाहिए।
{"_id":"617bc7cb5dc2af4da41af006","slug":"puneeth-rajkumar-death-heart-attack-symptoms-in-hindi-never-ignore-these-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज करने की गलती","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज करने की गलती
Fri, 29 Oct 2021 03:37 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीने में बेचैनी
- यह हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षणों में से एक है। अगर आपकी छाती में दर्द, जकड़न या दबाव महसूस हो रहा है तो हार्ट ब्लॉकेज होने या दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है। किसी-किसी को तो ऐसा लगता है कि जैसे उनकी छाती पर कोई हाथी बैठ गया हो। इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द
- हार्ट अटैक के दौरान कुछ लोगों में जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभी तो उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस तरह के लक्षण महिलाओं में अधिक देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बांह में दर्द
- हार्ट अटैक के लक्षणों में बांह में दर्द भी शामिल है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह दर्द छाती से शुरू होकर बाहर की ओर बढ़ता जाता है। हालांकि कुछ लोगों में हाथ में दर्द भी हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चक्कर आना
- वैसे तो चक्कर आने की समस्या को आम समस्या माना जाता है, क्योंकि कभी-कभी काफी देर तक भूखे-प्यासे रहने पर यह समस्या होती है, लेकिन अचानक अस्थिर महसूस करने और सीने में तकलीफ के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।