Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान से लेकर बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, जिससे पेट में पल रहा बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त पैदा हो। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, जबकि कुछ चीजों के सेवन से उन्हें परहेज भी करने की जरूरत होती है, वरना नुकसान हो सकता है। एलोवेरा को वैसे तो सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इसका जूस नुकसानदायक हो सकता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो एलोवेरा का जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसे पीने से गर्भाशय का संकुचन हो सकता है, जिससे गर्भपात और जन्म दोष जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं एलोवेरा के जूस के सेवन से होने वाले अन्य नुकसान के बारे में...
Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें इस जूस का सेवन, हो सकता है भयंकर नुकसान
हो सकती है दस्त की समस्या
- विशेषज्ञ कहते हैं कि एलोवेरा के रस में एनथ्रेक्यूनन नाम का एक रेचक पदार्थ होता है, जिसे अधिक मात्रा में लेने पर पेट में ऐंठन, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए एलोवेरा जूस लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें, खासकर तब जब आप किसी चिकित्सा उपचार के दौर से गुजर रहे हैं।
हो सकती हैं हृदय संबंधी समस्याएं
- एलोवेरा का जूस शरीर में पोटैशियम की मात्रा को कम करता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित होना, कमजोरी और मांसपेशियों के मुलायम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को यह जूस नहीं पीने की सलाह दी जाती है।
हो सकती है किडनी की समस्या
- एलोवेरा जूस के ज्यादा सेवन से किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें कि आपको यह जूस पीना चाहिए या नहीं। अपने मन से इसका सेवन भूलकर भी न करें, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।