फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके: बरसात में बढ़ जाता है मच्छरों का आतंक, डेंगू से बचने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Mon, 13 Sep 2021 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Sep 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
To increase platelets in dengue include these four foods in the diet
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, हर जगह झमाझम बारिश हो रही है। जहां एक तरफ इस जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यही नहीं, डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया और मलेरिया फैलने का डर भी बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि इस बरसात के मौसम में खुद का और परिवार का ध्यान रखा जाए। वहीं, डेंगू होने पर व्यक्ति की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए पौष्टिक आहार लिया जाए। तो चलिए बताते हैं कि आप डेंगू के दौरान क्या खा सकते हैं, जिससे आपकी प्लेटलेट्स भी बढ़ने में मदद मिल सके।

To increase platelets in dengue include these four foods in the diet
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके - फोटो : Pixabay

नारियल पानी

  • जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेटड रखा जाए, जिसमें आपकी मदद नारियल पानी कर सकता है। वहीं, डेंगू के दौरान इसे पीने से शरीर को नई ताजगी और काफी फायदे मिलते हैं। जब मरीज का बीमारी के दौरान कुछ खाने-पीने का मन नहीं करें, तो आप नारियल पानी उन्हे पिला सकते हैं।
To increase platelets in dengue include these four foods in the diet
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके - फोटो : iStock

बकरी का दूध

  • जब कोई व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ जाता है, तो उसकी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में बकरी का दूध बड़ा फायदा देता है। बस आपको बकरी का दूध निकलने के तुरंत बाद ही पी लेना है। निकलने और पीने के बीच में ज्यादा गैप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
To increase platelets in dengue include these four foods in the diet
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके - फोटो : Pixabay

अनार का जूस
 

  • डेंगू के दौरान जरूरी है कि शरीर मे ब्लड पर्याप्त मात्रा मे रहे। इसके लिए आप ताजे अनार का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स आपको एनर्जी देंगे। साथ ही इसमें मौजूद आयरन आपकी गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ान में मदद करेंगे। बस ध्यान रहे कि ताजा जूस घर पर ही निकालें।
विज्ञापन
To increase platelets in dengue include these four foods in the diet
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके - फोटो : pixabay

पपीते का जूस

  • पपीते का जूस हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही डेंगू के दौरान इसका जूस पीना लाभदायक माना जाता है। बस ध्यान रहे कि आपको इसका जूस घर पर ही निकालना है और इसमें नींबू का रस और संतरा जरूर मिला लें। इसे पीने से मरीज को काफी लाभ मिल सकता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed