फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है विशेषज्ञों की सलाह

Tue, 11 Jun 2024 07:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jun 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate is Good for Diabetes  or not know diabetes me anar khana chahiye ya nahi
अनार खाने के फायदे - फोटो : freepik.com

मधुमेह या डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। अगर इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के उपाय न किए जाएं तो अनियंत्रित ब्लड शुगर की स्थिति कई प्रकार के गंभीर रोगों को जन्म देने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए अच्छी दिनचर्या के साथ-साथ आहार पर भी खास ध्यान देते रहना जरूरी है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो सीधे तौर पर ब्लड शुगर को प्रभावित करने वाली हो सकती है।



डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं, ये सवाल कई लोगों के मन में रहता है। अनार स्वाद में मीठा फल है ऐसे में क्या ये शुगर लेवल को बढ़ा सकता है? क्या मधुमेह के शिकार लोगों को अनार नहीं खाना चाहिए, आइए इस बारे में समझते हैं।

Pomegranate is Good for Diabetes  or not know diabetes me anar khana chahiye ya nahi
अनार की पोषकता - फोटो : freepik.com

अनार खाने से होने वाले फायदे

अनार प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है जो समग्र स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म, प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ एनीमिया के शिकार लोगों के लिए भी अनार खाना फायदेमंद हो सकता है। कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि इंसुलिन प्रतिरोध से पीड़ित लोगों के लिए भी ये अच्छा है, यानी डायबिटीज रोगियों को इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। दैनिक आहार में इसे शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति की जा सकती है, जो कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में फायदेमंद माना जाता है।

तो क्या डायबिटीज में इसका सेवन किया जा सकता है?

Pomegranate is Good for Diabetes  or not know diabetes me anar khana chahiye ya nahi
डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं - फोटो : istock

शुगर लेवल को कम कर सकता है अनार

डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं इसको लेकर किए गए मेटा-विश्लेषण के निष्कर्षों से पता चलता है कि वयस्कों में ग्लाइसेमिक सूचकांकों में सुधार के लिए अनार के सेवन से लाभ मिल सकता है।

डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम: क्लिनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि अनार के सेवन से फास्टिंग शुगर लेवल, फास्टिंग इंसुलिन और HbA1c  में उल्लेखनीय कमी आई।

वैज्ञानिकों ने कहा, अनार में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी शुगर के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pomegranate is Good for Diabetes  or not know diabetes me anar khana chahiye ya nahi
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल रखें - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

अनार में मौजूद यौगिक जैसे कि प्यूनिकैलेगिन और एलाजिक एंटी-डायबिटिक क्रियाओं के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा, पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट को टाइप-2 डायबिटीज की स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद पाया गया हैं। ये निष्कर्ष बताते हैं कि अनार एंटी-डायबिटिक गुणों वाला हो सकता है।

अनार या इसके अर्क को टाइप 2 मधुमेह के प्रबंधन के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि ये सभी समूह वाले लोगों पर कितना असरदार है, क्या सभी प्रकार के डायबिटिक लोगों के लिए अनार खाना फायदेमंद हो सकता है? इस बारे में और विस्तृत शोध की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Pomegranate is Good for Diabetes  or not know diabetes me anar khana chahiye ya nahi
अनार के फायदे - फोटो : freepik.com

विशेषज्ञ की सलाह जरूरी

आहार विशेषज्ञ रीमा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, डायबिटीज में एक आहार सभी लोगों के लिए फिट हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। कुछ डायबिटिक रोगियों में अनार खाने से शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम हो सकता है, इसलिए इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लें।



---------------
स्रोत और संदर्भ
The Modulatory Bioeffects of Pomegranate (Punica granatum L.) Polyphenols on Metabolic Disorders


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed