{"_id":"607dc1348e876702cf4c8f0e","slug":"people-who-are-not-eligible-for-blood-donation-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये लोग न करें रक्तदान, रक्त लेने वाले मरीज को हो सकती हैं समस्याएं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये लोग न करें रक्तदान, रक्त लेने वाले मरीज को हो सकती हैं समस्याएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। ये ऐसा दान है जिसके लिए आज की तारीख में कोई मना नहीं करता है क्योंकि सभी जानते हैं कि रक्तदान करके किसी की जान को बचाया जा सकता है लेकिन हर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है। रक्तदान करने के लिए बहुत जरूरी है कि रक्तदाता स्वस्थ हो, यदि रक्तदाता अस्वस्थ हो तो वो सामने वाले के लिए और समस्याएं ही खड़ी करता है इसलिए जरूरी है कि रक्तदान करने से पहले ये बातें जान लें। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए कि किन लोगों को रक्तदान नहीं करना चाहिए।
2 of 6
सर्दी-जुकाम का जीवाणु संक्रामक होता है
- फोटो : Pixabay
सर्दी- जुकाम हो
जिन लोगों को सर्दी- जुकाम हो, उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है जिन्हें वे खून देने जा रहे हैं क्योंकि सर्दी-जुकाम का जीवाणु संक्रामक होता है। जिससे कि उस व्यक्ति तक ये वायरस पहुंच सकता है जो कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहा है और उसे खून की आवश्यकता है।
3 of 6
ऐसे लोग में खुद खून की कमी हो सकती है
- फोटो : social media
सामान्य से कम है वजन
हर किसी को रक्तदान करने का अधिकार नहीं होता है। खून वही लोग दे सकते हैं जो कि खुद स्वस्थ हों। जिन लोगों का वजन सामान्य से कम होता है अर्थात 18 वर्ष से अधिक के लोग जिनका वजन 50 किलो से कम हो, चाहे वे महिला या पुरुष हों, वे रक्त नहीं दे सकते क्योंकि कई बार ऐसे लोग में खुद खून की कमी हो सकती है इसलिए उन्हें रक्त देने के लिए सक्षम नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हीमोग्लोबिन की जांच जरूर करवाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
हीमोग्लोबिन की कमी
यदि किसी व्यक्ति का हीमोग्लोबिन कम हो तो वो रक्त नहीं दे सकता है। रक्तदान के लिए जरूरी है कि आप खुद अस्वस्थ न हों। आपका हीमोग्लोबिन 12 प्रतिशत से यदि कम है तब तो आपके खुद के पास पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं है, ऐसे में आप किसी अन्य को खून नहीं दे सकते हैं इसलिए रक्त देने से पहले खुद की हीमोग्लोबिन की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
5 of 6
6 महीने तक रक्तदान न करें
- फोटो : Instagram
टैटू बनवाया हो
आजकल युवाओं में टैटू बनवाने का ट्रेंड बहुत प्रचलित है। ऐसे में टैटू बनवाने में तो कोई बुराई नहीं है लेकिन यदि आपने इस दौरान खून दिया तो आपको तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन सामने वाले के लिए यह किसी जोखिम से कम नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर हेपेटाइटिस वायरस के ट्रांसफर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं इसलिए 6 महीने तक रक्तदान न करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।